
28 साल की महिला ने 17 साल उम्र बताकर स्कूल में लिया दाखिला, दूसरा ऐसा मामला, क्या है वजह?
AajTak
एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने अपनी फर्जी उम्र बताकर स्कूल में दाखिला लिया था. फर्जी दस्तावेजों में उसने अपनी उम्र 17 साल बताई थी.
एक 28 साल की महिला और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस 28 साल की महिला ने अपनी उम्र 17 साल बताई और हाई स्कूल में दाखिला ले लिया था. उसकी पहचान मारथा गुटिरेज सेरानो के तौर पर हुई है. उसने फर्जी पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र दिखाकर दाखिला लिया था. वो 2022-2023 बैच की स्टूडेंट बनी. मामला अमेरिका के लूसियाना का है.
इंडिपेंडेंट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि सेंट चार्ल्स पारिश पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट को किसी ने इस फीमेल स्टूडेंट की फर्जी उम्र की सूचना दी थी. सूचना देने वाले ने बताया कि जो लड़की 17 साल का होने का दावा करती है, उसकी उम्र 28 साल के करीब है. इसके बाद मामले में जांच शुरू की गई. इसके बाद पुलिस को पता चला कि संदिग्ध लड़की मारथा अपनी उम्र को लेकर झूठ बोल रही है.
पुलिस ने ली घर की तलाशी
पुलिस आरोपी लड़की और उसकी 46 साल की मां को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंच गई. यहां घर की तलाशी ली गई. इसमें पुलिस को फर्जी पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र मिला. इससे साफ हो गया कि मारथा की मां ने उसे दाखिला दिलवाने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश किए थे. अब इन दोनों ही महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अगर ये दोषी पाई जाती हैं, तो इन्हें कम से कम पांच साल जेल की सजा और जुर्माना भरना पड़ सकता है.
क्या हो सकती है वजह?
अभी ये साफ नहीं है कि वो किस दिन से स्कूल जा रही थी. वहीं ये इस तरह का पहला मामला नहीं है. बल्कि इससे पहले मार्च महीने में न्यूजर्सी से खबर आई थी कि एक 29 साल की महिला हेजियोंग शिन ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए हाई स्कूल में दाखिला लिया. इसमें उसने खुद को 16 साल की लड़की बताया था. शिन के वकील ने अदालत को बताया था कि वो अपने टीनेज के दिनों को दोबारा जीना चाहती थी इसलिए उसने ऐसा किया. ऐसे में हो सकता है कि मारथा का भी कुछ यही इरादा हो. फिलहाल पुलिस मामले की सटीक वजह जानने की कोशिश कर रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










