
27 दिन, 10 एनकाउंटर और 5 कुख्यात गैंगस्टर ढेर... दिल्ली पुलिस की 'दहशत' से दहला अंडरवर्ल्ड
AajTak
दिल्ली पुलिस ने इस महीने अक्टूबर में हुए अब तक 10 एनकाउंटर में 5 कुख्यात गैंगस्टरों का मार गिराया. इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा अपराधी घायल हुए है. कई संगठित नेटवर्क ध्वस्त हो गए हैं. बुलेटप्रूफ जैकेट, जॉइंट ऑपरेशन और हाई-टेक ट्रैकिंग ने राजधानी को एनकाउंटर जोन में बदल दिया.
दिल्ली में अक्टूबर महीने में कुख्यात अपराधियों पर पुलिस का काल मंडराता रहा. यहां 1 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच हुए 10 एनकाउंटर में पुलिस ने पांच कुख्यात अपराधियों को मौत की नींद सुला दिया. इस दौरान हुए मुठभेड़ में एक दर्जन से ज्यादा अपराधी घायल हो गए. दिल्ली से हरियाणा, राजस्थान और बिहार तक फैले क्राइम नेटवर्क पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत सक्रिय गैंग और अपराधियों को एक-एक कर निशाने पर लिया जा रहा है. उनके मुताबिक, "कई ऐसे अपराधी हैं जिनका सोशल मीडिया पर हथियार लहराने, वीडियो से दुश्मनों को डराने या विदेशी गैंगस्टरों के लिए काम करने का इतिहास रहा है. पुलिस उनके पीछे सख्ती से लगी है."
1 अक्टूबर को शुरू हुई यह एनकाउंटर सीरीज दक्षिण दिल्ली से शुरू हुई, जब जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस भिड़ंत में रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चरण गैंग के दो शूटर राहुल और साहिल को गिरफ्तार किया गया. दोनों पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट लेने का आरोप था. राहुल ट्रिपल मर्डर केस में वॉन्टेड था.
पुलिस ने बताया कि यह गैंग विदेश में बैठे रोहित गोदारा के इशारे पर काम करता था. इसके बाद 3 अक्टूबर को इसी सिंडिकेट से जुड़े दो और गैंगस्टरों को कापसहेड़ा में पुलिस ने घेर लिया गया. इनके नाम आकाश राजपूत और महिपाल थे. दोनों राजस्थान के रहने वाले थे और तीन राज्यों में जबरन वसूली, किडनैपिंग और फायरिंग के मामलों में वॉन्टेड थे. आकाश पर 20 हजार का इनाम था.
उसको पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया. दोनों दलेर कोटिया और गोदारा गैंग से जुड़े बताए गए. 7 अक्टूबर को दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन किया. आस्था कुंज पार्क के पास मुठभेड़ में नेपाल के कुख्यात अपराधी भीम महाबहादुर जोरा को ढेर कर दिया गया. जोरा मई 2024 में जंगपुरा के एक डॉक्टर की हत्या और कई अन्य जघन्य अपराधों में वॉन्टेड था.
पुलिस के मुताबिक, जब टीम उसे पकड़ने पहुंची, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. 9 अक्टूबर को रोहिणी में हुई एक और मुठभेड़ में हमजा नाम का अपराधी गिरफ्तार हुआ. वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपने दोस्त आदिल की हत्या के बाद फरार था. हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. उसको पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







