
2600 लोगों पर केस कर बना करोड़पति, गिनीज बुक ने छापा नाम तो उसपर भी किया मुकदमा
AajTak
अमेरिका के Jonathan Lee Riches सालों से लोगों पर केस दर्ज करके पैसे कमा रहे हैं. इस शख्स ने अभी तक की जिंदगी में करीब 2600 केस दर्ज किये हैं . सबसे पहले जोनाथन ने अपनी मां पर खराब परवरिश का आरोप लगाकर केस किया था.
आपने देखा होगी कि दुनिया में कई लोग अजीबोगरीब ढंग से पैसे कमाते हैं. इसमें लूट और ठगी के अलावा कुछ लोगों को अपना पसीना तो कुछ को अपने बाल बेचकर पैसे कमाते देखा गया है. पैसों के लिए फ्रॉड करने पर कई कानून के हत्थे चढ़ जाते हैं. लेकिन एक शख्स ने तो पैसों के लिए पंगे लेने की हद ही कर दी. उसने कानून को ही कमाई का हथियार बना लिया.
2600 लोगों पर किया केस
दरअसल, अमेरिका का एक शख्स सालों से लोगों पर केस दर्ज करके पैसे कमा रहा है. इस शख्स ने अभी तक की जिंदगी में करीब 2600 केस दर्ज किये हैं और उसमें से कई को जीत कर उससे मुआवजे के तौर पर करोड़ों कमाए हैं.
अपनी मां पर भी किया मुकदमा
सबसे पहले उसने अपनी मां पर खराब परवरिश का आरोप लगाकर केस किया था. इन केस में वो अपने आप को हुई तकलीफ से लेकर मानहानि के बदले तक मुआवजा मांगता है. इसी मुआवजे की राशि से अब वो मालामाल है. हालांकि सब कुछ कानून के जरिए होता है लेकिन जोनाथन को विकिपीडिया द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा फ्रॉडस्टर कहा जाता है.
इतने सारे लोगों पर केस कर देने के कारण उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला है. गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के मुताबिक़, उसका नाम दुनिया में सबसे ज्यादा केस दर्ज करवाने वाले शख्स के तौर पर शामिल है. लेकिन यहां भी वह बाज नहीं आया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










