
26/11 केस में बरी फहीम नहीं कर सकता ये नौकरियां... महाराष्ट्र सरकार ने कोर्ट में सौंपी गोपनीय सूची
AajTak
अंसारी को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तानी फिदायीन अजमल कसाब के साथ ट्रायल के बाद बरी किया गया था, लेकिन वे 2008 रामपुर CRPF कैंप ग्रेनेड हमला मामले में दोषी पाया गया था, जिसमें सात CRPF जवान और एक नागरिक की मौत हुई थी. इस मामले में उसे 10 साल की सजा हुई थी, जिसे वे पूरी कर चुका है. जेल से लौटने के बाद वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है.
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक गोपनीय रिपोर्ट पेश करते हुए जस्टिस एएस गडकरी और आर.आर. भोन्सले की पीठ से अनुरोध किया कि 26/11 मामले में बरी हुए आरोपी द्वारा दायर याचिका की सुनवाई चेम्बर में की जाए, क्योंकि रिपोर्ट में मौजूद जानकारी को खुली अदालत में साझा नहीं किया जा सकता.
यह पीठ 26/11 मामले में बरी हुए फहीम अरशद मोहम्मद यूसुफ अंसारी की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें उसने चरित्र प्रमाणपत्र (Character Certificate) जारी न किए जाने को चुनौती दी है. यह प्रमाणपत्र उन्हें टैक्सी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवश्यक PSV बैज हासिल करने में मदद कर सकता है.
थाणे निवासी अंसारी ने पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) के लिए आवेदन किया था, जो टैक्सी या ऑटो को व्यावसायिक रूप से चलाने के लिए अनिवार्य होता है. लेकिन पुलिस ने एक नकारात्मक रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया कि अंसारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े रहे हैं, इसलिए उसे PCC नहीं दिया जा सकता. इसके चलते वे PSV बैज प्राप्त नहीं कर सका.
अंसारी को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तानी फिदायीन अजमल कसाब के साथ ट्रायल के बाद बरी किया गया था, लेकिन वे 2008 रामपुर CRPF कैंप ग्रेनेड हमला मामले में दोषी पाया गया था, जिसमें सात CRPF जवान और एक नागरिक की मौत हुई थी. इस मामले में उसे 10 साल की सजा हुई थी, जिसे वे पूरी कर चुका है. जेल से लौटने के बाद वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है.
ये नौकरियां नहीं कर सकता अंसारी
सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से पेश हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक अमित पलकर ने उन नौकरियों की सूची कोर्ट को सौंपी, जिनके लिए चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य होता है. सूची में निजी और सरकारी दोनों तरह की नौकरियां शामिल थीं, जिनमें पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









