
26/11 आतंकी हमले के साजिशकर्ता अबू जंदल को बड़ा झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी ये मांग
AajTak
मुंबई हमलों के आरोपी अबू जंदल को बड़ा झटका लगा है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसकी ओर से मांगे गए गोपनीय दस्तावेजों की मांग को फिशिंग एंड रोविंग इंक्वायरी बताते हुए खारिज कर दिया है. इस फैसले से साल 2018 से ठप पड़े मुकदमे की राह फिर खुल गई है.
26/11 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जंदल को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उस विशेष अदालत के आदेश को रद्द कर दिया जिसमें अबू जंदल की मांग पर गोपनीय दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया गया था. अदालत ने कहा कि यह पूरी मांग 'फिशिंग एंड रोविंग इंक्वायरी' जैसी है, जिसका उद्देश्य मुकदमे को बेवजह लंबा खींचना है.
इस फैसले के साथ साल 2018 से रुकी हुई 26/11 हमले की सुनवाई अब फिर शुरू हो सकेगी. न्यायमूर्ति आर एन लड्ढा की एकल पीठ ने सोमवार को दिल्ली पुलिस, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया. ये याचिकाएं उस आदेश के खिलाफ थीं, जिसमें अदालत ने अबू जंदल को गोपनीय दस्तावेज़ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था.
अदालत ने साफ कहा कि निचली अदालत के आदेश के कारण इस केस की सुनवाई 2018 से अटकी हुई थी, जबकि ऐसे गंभीर अपराधों में न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तेज सुनवाई जरूरी है. न्यायमूर्ति ने कहा कि निचली अदालत को अभियुक्तों के इशारे पर भटकावपूर्ण जांच का रास्ता नहीं खोलना चाहिए था. सरकार की ओर से भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में दलील दी.
उन्होंने कहा कि अबू जंदल जिन दस्तावेजों की मांग कर रहा है, उनका केस से कोई संबंध नहीं है. इनमें दिल्ली पुलिस के उन अधिकारियों के पासपोर्ट शामिल थे, जो सऊदी अरब गए थे. दम्मम से दिल्ली तक की जेट एयरवेज उड़ान की यात्री सूची, विदेश मंत्रालय के आपातकालीन यात्रा दस्तावेज और संबंधित आव्रजन रिकॉर्ड भी शामिल हैं. ये सभी दस्तावेज मूल आरोपों से असंबंधित हैं.
सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि इन दस्तावेजों को प्रस्तुत करने से मुकदमे की दिशा भटक जाएगी. उन्होंने अदालत को बताया कि इन दस्तावेजों की मांग का कोई न्यायसंगत उद्देश्य नहीं है. यह केवल बाहरी तर्कों के जरिए कार्यवाही पटरी से उतारने की चाल है. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में विस्तार से कहा कि जब कोई अभियुक्त वैध हिरासत में होता है, तो उसे बचाव का पूरा अवसर दिया जाता है.
अबू जंदल ने अदालत में दावा किया था कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने उसे जून 2012 में सऊदी अरब से अनधिकृत रूप से हिरासत में लेकर भारत लाया था. लेकिन विशेष प्रकोष्ठ ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उसको दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर से गिरफ्तार किया गया था, जहां वो घूमता हुआ पाया गया. इसके बाद उसकी हिरासत दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को विधिवत सौंप दी थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









