
26 साल बाद चोर को हुई ग्लानि, लौटा दी म्यूजियम से चुराई हुई मूल्यवान कलाकृति
AajTak
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा लगता है कि चोरी के 26 साल बाद अपराध में शामिल लोगों को महसूस हुआ होगा कि उनसे गलती हुई है और उसी को ठीक करने के लिए कलाकृतियों को फिर से संग्रहालय को लौटाने का फैसला किया होगा.
इंग्लैंड के ओकहम शहर में एक म्यूजियम में साल 1995 में हुई चोरी के 26 साल बाद चोरों ने मूल्यवान कलाकृति को वापस कर दिया. चोरों द्वारा संग्रहालय से मूल्यवान कलाकृतियों को चुराए जाने के बाद कर्मचारियों ने कभी नहीं सोचा था कि वे उन्हें फिर कभी देख पाएंगे. (तस्वीर - Rutland county museum) स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा लगता है कि चोरी के 26 साल बाद अपराध में शामिल लोगों को महसूस हुआ होगा कि उनसे गलती हुई है और उसी को ठीक करने के लिए कलाकृतियों को फिर से संग्रहालय को लौटाने का फैसला किया होगा. (तस्वीर - Rutland county museum) बता दें कि कांसे से बने स्क्वायर-हेडेड आभूषण को साल 1995 में ओकहम के रटलैंड काउंटी संग्रहालय से चोरों ने चुरा लिया था. इसके अलावा चोर आठ अन्य ब्रोच और सोने की रोमन अंगूठी भी लेकर फरार हो गए थे. (तस्वीर - Rutland county museum)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










