
26 साल के लड़के का कमाल, Youtube पर हुए सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, T-Series को छोड़ा पीछे
AajTak
Youtube पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर की जंग में एक 26 साल का लड़का आगे निकल गया है, जिनका नाम जिम्मी डोनाल्डसन है. वे MrBeast नाम का Youtube Channels चलाते हैं और रविवार को उन्होंने भारतीय म्यूजिक कंपनी T-Series को Youtube Subscriber की संख्या में पीछे कर दिया है. हालांकि दोनों ही चैनल्स पर अलग-अलग कंटेंट पोस्ट होता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Youtube पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर की जंग में एक 26 साल का लड़का आगे निकल गया है. उन्होंने भारतीय म्यूजिक कंपनी T-Series को पीछे छोड़ दिया. इस पर मौके पर उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट भी किया है और अपनी इस उपलब्धि की जानकारी शेयर की.
इस Youtube चैनल का नाम Mr. Beast है, जिसे जिम्मी डोनाल्डसन चलाते हैं. इनके अब 267 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं, जबकि T-Series के 266 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.
MrBeast चैनल्स लगातार Youtube पर नंबर-1 बनने की कोशिश कर रहे थे. MrBeast के चैनल्स पर आपको अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने को मिल जाएगा. इस चैनल्स पर चैलेंज, गिवअवे, स्टंड जैसे वीडियो आदि देखे जा सकते हैं.
MrBeast ने X प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि आखिरकार 6 साल बाद उन्होंने Pewdiepie का बदला ले लिया है. बता दें कि Pewdiepie एक Youtube चैनल है. 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स के लिए भी T-Series और Pewdiepie के बीच में जंग हुई थी.
इस जंग की शुरुआत बीते महीने हुई थी, जब MrBeast ने T-series के CEO को बॉक्सिंग मैच के लिए चुनौती दे दी थी. उस दौरान MrBease के सब्सक्राइबर की संख्या 258 मिलियन थी और T-Series के सब्सक्राइबर 265 मिलियन थे.
ऐसे में दोनों के बीच में करीब 6.68 मिलियन सब्सक्राइबर का अंतर था और अब दो सप्ताह में ही MrBeast के चैनल्स पर सब्सक्राइबर्स की संख्या इस मुकाम पर पहुंच गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










