
26 साल की एक्ट्रेस बनेगी साउथ इंडियन दुल्हन, बॉयफ्रेंड के फार्महाउस पर होगी सगाई
AajTak
अनुपमा एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने फैन्स से गुड न्यूज शेयर की है. वो अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर संग सगाई करने जा रही हैं. नया सफर शुरू करने से पहले उन्होंने फैन्स के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर की है.
चाहे फिल्म स्टार्स हों या टीवी एक्टर्स, उनकी सगाई और शादी की खबरें हमेशा चर्चा का विषय बन जाती हैं. अनुपमा शो की एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय के साथ भी ऐसा ही हो रहा है. अद्रिजा शो में राहि का रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस 25 जनवरी को अपने प्यार विग्नेश अय्यर से सगाई करने वाली हैं. सगाई विग्नेश के फार्महाउस पर होगी.
अद्रिजा-विग्नेश की पहली मुलाकात
अद्रिजा ने बताया कि विग्नेश से उनकी मुलाकात पिछले साल मई में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी. टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में उन्होंने बताया कि बात करते-करते दोनों एक-दूसरे से कनेक्ट हो गए. एक-दूसरे की पर्सनैलिटी की तरफ खींचे चले गए. विग्नेश को अद्रिजा के बारे में और जानने की चाह थी और फिर शुरू हुई एक सिंपल, मॉडर्न लव स्टोरी.
दोनों ने जल्दी ही इंस्टाग्राम पर रेगुलर बातें शुरू कीं. मीटिंग प्लान की और जून में पहली बार ऑफिशियल डेट पर गए. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी समान पर्सनैलिटी ने उन्हें करीब ला दिया. दोनों ही सॉफ्ट-स्पोकेन और जमीन से जुड़े हुए हैं. इसलिए उनका बॉन्ड नैचुरल लगता है.
उन्होंने कहा कि वो हमेशा इंडस्ट्री के बाहर किसी के साथ रहना चाहती थीं. उन्हें विग्नेश के साथ सब कुछ परफेक्ट फील होता है. वो बोलीं, हम सोलमेट्स जैसे लगते हैं.
बेजुबान जानवरों से है प्यार

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












