
26 सालों से समुद्र में तैर रही थी बोतल, अंदर थी चिट्ठी जिसमें लिखी थी ये बड़ी बात...
AajTak
फ्रांस में एक शख्स तब हैरान रह गया जब उसे समुद्र किनारे एक बोतल मिली. इस बोतल में एक चिट्ठी थी जिसे लगभग 26 साल पहले लिखा गया था. इसे Benjamin Lyons ने लिखा था और इसमें उसके और साथियों के नाम थे.
कई बार दुनिया से दूर किसी समुद्र किनारे पर दशकों पुरानी कोई ऐसी चीज मिल जाती है जो हैरान कर देती है. हाल में फ्रांस के एक शख्स को पश्चिमी तट पर कुछ ऐसा ही मिला. यूं तो ये सिर्फ एक बोतल थी लेकिन इसके अंदर एक चिट्ठी भी थी. लेकिन सोचने वाली बात है कि ये बोतल कब से पानी में तैर रही थी? कुल 26 सालों से. जी हां, सही पढ़ा आपने, 26 साल पहले किसी ने इस बोतल में चिट्ठी डाल कर पानी में फेंकी थी.
ये चिट्ठी 1997 में Massachusetts के सैंडविच के फॉरेस्टडेल स्कूल के 5वीं क्लास के बच्चों ने लिखी थी. इसे Benjamin Lyons ने लिखा था और इसमें उसके और साथियों के नाम थे. चिट्ठी के अनुसार इसे टीचर फ्रेडरिक हेमिला के नेतृत्व में ओशियन करंट पर एक साइंस यूनिट के हिस्से के रूप में लिखा गया था.
चिट्ठी मिलने पर फ्रेडरिक हेमिला से तो संपर्क नहीं हो सका लेकिन उन्हीं की कलीग Carol Archambeault ने बताया कि साल 1997 में फ्रेडरिक के ये छात्र ये देखने की कोशिश कर रहे थे कि पानी का करंट इस चिट्ठी को कहां तक ले जाता है. इसमे बच्चों ने लिखा था- 'डीयर बीच कॉम्बर, इस बोतल को उठाने का शुक्रिया. हमें क्लास में ओशियन करंट पढ़ाया जा रहा है. उम्मीद है जिसे भी ये मिले वो हमारे नीचे लिखे सवालों के जवाब दे. -आपको बोतल कहां मिली? वह किस हालत में थी? क्या बोतल के आसपास पानी और चट्टानों के अलावा कुछ था? आपको यह कैसे मिली?'
फ़ॉक्स न्यूज़ डिजिटल ने चिट्ठी लिखने वाले बेंजामिन लियोन्स से कॉन्टैक्ट की कोशिश की लेकिन यह नहीं हो सका. अर्चाम्बॉल्ट ने कहा कि हेमिला और उनके छात्रों ने बोतलों को सील करने के लिए बहुत प्रयास किए थे ताकि वे इसे दूर के तटों तक ले जाएं. इसीलिए ये अभी भी ठीक है और इसके अंदर पानी नहीं गया है.
बता दें कि सबसे पहले पिछले महीने, फ़ॉरेस्टडेल स्कूल में बेंजामिन ल्योंस के नाम से एक भूरे रंग का पैकेज आया जिसमें ये बोतल और चिट्ठी थी. ये एक 26 साल पुराने स्टूडेंट के नामपर था इसलिए स्कूल हैरान रह गया. इसके बाद ही Carol Archambeault ने जवाब दिया.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








