
26 जनवरी तक रोज 145 मिनट के लिए बंद रहेगा दिल्ली का IGI एयरपोर्ट, जान लें टाइमिंग
AajTak
DIAL ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, '19 से 26 जनवरी 2025 तक गणतंत्र दिवस सप्ताह के लिए जारी NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे से सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच कोई भी उड़ान न आएगी और न ही रवाना होगी.'
दिल्ली हवाई अड्डे के ऑपरेटर DIAL ने शनिवार को कहा कि गणतंत्र दिवस सप्ताह को देखते हुए 26 जनवरी तक, अगले आठ दिनों तक सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच कोई भी फ्लाइट न उड़ान भरेगी और न ही लैंड करेगी.
देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां से प्रतिदिन करीब 1,300 उड़ानों का आवागमन होता है. विभिन्न एयरलाइंस की पूर्व निर्धारित उड़ानों पर प्रतिबंधों के प्रभाव के बारे में जानकारी तत्काल नहीं मिल पाई है.
DIAL ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, '19 से 26 जनवरी 2025 तक गणतंत्र दिवस सप्ताह के लिए जारी NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे से सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच कोई भी उड़ान न आएगी और न ही रवाना होगी.'
'एयरलाइंस से लें फ्लाइट की अपडेट जानकारी'
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने भी यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ान की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें. बता दें कि इन दिनों दिल्ली और उसके आसपास के इलाके भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं जिसका असर उड़ानों पर भी पड़ रहा है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











