
26 जनवरी को लेकर कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तलाशी अभियान जारी
AajTak
हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एडिशनल सिक्योरिटी फैला दी गई है. बख्शी स्टेडियम में सिक्योरिटी के खास इंतजाम किए गए हैं. पूरे प्रदेश में सिक्योरिटी का अलर्ट जारी किया गया है. देखें वीडियो.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











