
26 जनवरी के दिन फैंस को गुडन्यूज देंगे Shah Rukh Khan, Atlee की फिल्म करेंगे अनाउंस!
AajTak
खबरों के मुताबिक, मेकर्स 26 जनवरी को शाहरुख खान स्टारर मूवी की अनाउंसमेंट कर सकते हैं. मेकर्स ने अपने इस आइडिया को शाहरुख खान के साथ डिस्कस किया है. वे इस अनाउंसमेंट पर किंग खान के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं. बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर हिट देने वाले डायरेक्टर एटली ने पैन इंडिया ड्रामा के लिए किंग खान के साथ कोलेबोरेट किया है.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फिल्मी पर्दे पर कमबैक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. किंग खान के अगले प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसमें कहा गया है शाहरुख खान 26 जनवरी के दिन साउथ डायरेक्टर एटली की फिल्म का ऐलान कर सकते हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










