
25 साल से दबदबा बरकरार... कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने फिर मारी बाजी, संजीव बालियान हारे
AajTak
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने एक बार फिर जीत दर्ज की है. उन्होंने पार्टी के ही नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराया. इस चुनाव में 680 वैध मतदान पड़े.
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम देर रात मंगलवार को आया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी का ने एक बार फिर चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने अपने पार्टी के ही नेता और पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराया. 700 से ज्यादा सदस्यों ने वोटिंग की. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेता मतदान में शामिल हुए.
बीते 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पर राजीव प्रताप रूडी का दबदबा कायम हैं. वह 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव हैं और फिर से चुनाव में जीत हासिल कर साफ कर दिया है कि वह इस पद पर बने रहेंगे.
इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा. एक ही पार्टी के दो वरिष्ठ नेता सचिव पद के लिए मुकाबला किए. लेकिन, राजीव प्रताप रूडी ने अपने जीत के रिकॉर्ड को कायम रखा. उन्होंने पहली बार 1999 में सचिव पद का चुनाव जीता था.
चुनाव में मिली जीत के बाद क्या बोले राजीव प्रताप रूडी?
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ये जीत मेरे पैनेल की जीत है. शायद मैं एक हज़ार से ज्यादा वोटों से जीता हूं. अगर ऐसा है तो इसे 1000 मतदाताओं से गुणा किया जाए, तो संख्या 1 लाख तक पहुंचती है. मेरे पैनल में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय सांसद थे. मुझे अपने बीते दो दशक की मेहनत का नतीजा मिला है.
जीत के बाद नीलम प्रताप सिंह ने साझा की खुशी

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









