
25 लाख तक का फ्री इलाज... कांग्रेस का 'चिरंजीवी योजना' पर चुनावी दांव, आयुष्मान स्कीम की भी जानें खास बातें?
AajTak
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं जैसे अस्पताल, क्लिनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोबाइल हेल्थ यूनिट, मेडिकल स्टोर्स और स्वास्थ्य शिविर सर्विस मुफ्त दिया जाएगा.
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई बड़े ऐलान किए हैं. इसी में से एक बड़ा ऐलान स्वास्थ्य को लेकर किया गया है. कांग्रेस का वादा है कि वह अगर सत्ता में आई तो राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू चिरंजीवी योजना (Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) के तर्ज पर देशभर में 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज के लिए कैशलेस बीमा योजना शुरू की जाएगी.
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं जैसे अस्पताल, क्लिनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोबाइल हेल्थ यूनिट, मेडिकल स्टोर्स और स्वास्थ्य शिविर सर्विस मुफ्त दिया जाएगा. साथ ही 25 लाख रुपये तक कवर करने वाली बीमा योजना भी लागू करेगी. वहीं अभी केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान योजना (Ayushman Bharat Scheme) चलाई जाती है, जो 5 लाख रुपये तक बीमा प्रोवाइड कराती है. आइए जानते हैं चिरंजीवी और आयुष्मान योजना दोनों में क्या अंतर है और किसमें ज्यादा लाभ मिलेगा?
क्या है कांग्रेस की चीरंजीवी योजना? राजस्थान में जब कांग्रेस सत्ता में थी तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) की शुरुआत की थी. बढ़ते स्वास्थ्य खर्च को ध्यान में रखकर राजस्थान सरकार ने ये योजना चलाई थी. तत्कालीन राजस्थान सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना साल 2021 में लागू की थी.
चिरंजीवी योजना के तहत क्या लाभ? पहले इस योजना के तहत हर परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस मुफ्त इलाज कराया था. फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने वित्त वर्ष 2022-23 में इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया था. इसके बाद वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इस राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी थी. इसके साथ ही चिरंजीवी योजना के तहत हर परिवार को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता था. ये योजना ब्लैक फंगस, कैंसर, पैरालाइसिस, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, कोविड-19 जैसी गंभीर बीमारियों को कवर करती है.
आयुष्मान योजना क्या है? केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज (Free Health Scheme) का लाभ देने के लिए 2018 में आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत हर साल प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाता है. आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य देश के गरीब परिवारों को स्वास्थ्य कवरेज देना है. आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या PM-JAY को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना के रूप में मान्यता प्राप्त है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








