
25 लाख की यह कार महीने भर चलाएं, पसंद नहीं आने पर कंपनी को लौटाएं
AajTak
नई कार खरीदकर शोरूम से घर लाइए, महीने भर तक चलाइए. अगर इस दौरान आपको कार पसंद नहीं आती है, तो फिर उसे आप कंपनी को लौटा सकते हैं. कार कंपनी किआ इंडिया (Kia India) ने अपने ग्राहकों के लिए ये खास स्कीम लॉन्च की है.
नई कार खरीदकर शोरूम से घर लाइए, महीने भर तक चलाइए. अगर इस दौरान आपको कार पसंद नहीं आती है, तो फिर उसे आप कंपनी को लौटा सकते हैं. कार कंपनी किआ इंडिया (Kia India) ने अपने ग्राहकों के लिए ये खास स्कीम लॉन्च की है. किआ इंडिया ने बुधवार को बताया कि प्रीमियम एमपीवी कार्निवल (premium MPV Carnival) के खरीदार अगर कार से संतुष्ट नहीं हैं तो वे खरीद की तारीख से 30 दिन के अंदर कंपनी को वापस कर सकते हैं. ग्राहक को 95 फीसदी तक रकम वापस मिल जाएगी. कंपनी ने इस स्कीम को संतुष्टि गारंटी योजना (Satisfaction Guarantee Scheme) नाम दिया है. यह स्कीम केवल किआ कार्निवल पर है, और यह ऑफर कॉर्निवल के सभी वेरिएंट पर उपलब्ध है. यानी एक महीने के अंदर अगर आपको कार पसंद नहीं आती है तो फिर शोरूम पर जाकर कार लौटा सकते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












