
24 साल की सिंगर ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में गाने को मिले 4 करोड़ व्यूज
AajTak
मात्र 24 घंटों में इनके इस गाने को 41.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. बतौर सोलो आर्टिस्ट यह पहली सिंगर हैं, जिन्होंने अपना नाम बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में शामिल किया है. इसके अलावा यह पहली के-पॉप सोलो आर्टिस्ट बनी हैं, जिनके यूट्यूब पर वीडियो को 24 घंटों में 41.6 मिलियन (4 करोड़ 10 लाख) से भी अधिक व्यूज मिले हैं.
के-पॉप गर्ल ग्रुप 'ब्लैकपिंक' की सदस्य रोजेन पाक उर्फ रोजे एक कोरियन-न्यूजीलैंड सिंगर हैं. इन्होंने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को मात दे दी है. बता दें कि हाल ही में रोजेन पाक ने सॉन्ग 'ऑन द ग्राउंड' से सिंगल डेब्यू किया है. यूट्यूब पर इनके वीडियो को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. मात्र 24 घंटों में इनके इस गाने को 41.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. बतौर सोलो आर्टिस्ट यह पहली सिंगर हैं, जिन्होंने अपना नाम बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में शामिल किया है. इसके अलावा यह पहली के-पॉप सोलो आर्टिस्ट बनी हैं, जिनके यूट्यूब पर वीडियो को 24 घंटों में 41.6 मिलियन (4 करोड़ 10 लाख) से भी अधिक व्यूज मिले हैं. 'गैंगनम स्टाइल' का तोड़ा रिकॉर्ड मालूम हो कि रोजे ने पीएसवाई के आइकॉनिक ट्रैक 'गैंगनम स्टाइल' का रिकॉर्ड तोड़ा है. इन्हें 36 मिलियन व्यूज मिले थे, लेकिन अब रोजे के गाने 'ऑन द ग्राउंड' को 41.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 24 साल की रोजे ने जून 2020 में अपना सोलो डेब्यू अनाउंस किया था. इनका सिंगल डेब्यू एल्बम 'आर', 12 मार्च 2021 में रिलीज हुआ. 'ऑन द ग्राउंड', बिलबोर्ड हॉट 100 में 70वें नंबर पर पहुंचा है. यूएस में बतौर सोलो आर्टिस्ट रोजे का यह गाना काफी वायरल हो रहा है. इसके अलावा इस गाने ने 'ग्लोबल 200' और 'ग्लोबल एक्स्क्लूसिव यू एस चार्ट' में नंबर 1 पर जगह बनाई है. अब 'ब्लैकपिंक' के बाकी के सदस्य म्यूजिक और टीवी में बतौर सोलो आर्टिस्ट जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. गौरतलब है कि 'ब्लैकपिंक' ग्रुप साल 2016 में वाईजी एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया गया था. देखें वीडियोः
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










