
24 साल की शादी टूटी, सोहेल खान संग तलाक के बाद दर्द में रहीं सीमा सजदेह, बोलीं- घर में खिट-पिट...
AajTak
सोहेल खान और सीमा सजदेह एक समय पर इंडस्ट्री के पावर कपल थे. मगर 24 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली थीं. सीमा और सोहेल के तलाक के हर किसी को झटका लगा था. अब सीमा ने रिश्ता टूटने की वजह बताई है.
सीमा सजदेह एक समय पर खान परिवार का अहम हिस्सा थीं. सीमा ने सोहेल खान से साल 1998 में शादी रचाई थी. मगर 24 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. तलाक के बाद सीमा ने अपनी अलग पहचान बनाई. उन्हें नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' से काफी लाइमलाइट मिली थी. शो में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहुलओं पर बात की थी.
तलाक के बाद दर्द में थीं सीमा?
सीमा सजदेह ने अब सोहेल खान संग चली अपनी सालों की शादी पर खुलकर बात की है. उन्होंने शादी टूटने की वजहें भी बताईं और ये भी बताया कि आखिर तलाक से उन्होंने क्या सबक सीखा.
उषा काकड़े प्रोडक्शन्स संग बातचीत में सीमा ने कहा- जब हमने शादी की थी, तब हम दोनों ही काफी यंग थे. मैं सिर्फ 22 साल की थी. जैसे-जैसे हम बड़े हुए, हमारी राहें अलग होती गईं. हमारे विचार बदल गए. आखिरकार, हमें एहसास हुआ कि हम पति-पत्नी से बेहतर दोस्त थे. हर दिन लड़ने-झगड़ने से अच्छा अलग होना था. हम घर का माहौल खराब नहीं करना चाहते थे. खिट-पिट से अच्छा था कि हम अलग हो जाएं. हम शांति से अलग हुए, लेकिन सिर्फ पति-पत्नी के रूप में. आज भी हम एक परिवार की तरह हैं. वो मेरे बच्चों के पिता हैं और यह कभी नहीं बदल सकता.
सीमा ने ये भी बताया कि तलाक के फैसले से उन्हें कितना दर्द पहुंचा. उन्होंने कहा- कोई भी महिला तलाक का सपना नहीं देखती और न ही कभी ऐसा चाहती है. सीमा बोलीं- मैं डिप्रेशन में चली गई थी और मेरे बच्चे भी इससे गुजरे होंगे. इस नतीजे पर पहुंचने में हमें कई साल लगे. हम सही समय का इंतजार कर रहे थे, खासकर हमारे बच्चों के लिए.
तलाक के बाद कितनी बदली सीमा की जिंदगी?

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












