
23 साल पहले विलुप्त घोषित कर दी गई थी 'जोंबी' मछली, मौजूदगी से एक्सपर्ट्स भी हैरान
AajTak
15 सेमी लंबी यह मछली ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के एक गांव के तालाब में मिली है.
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में करीब 23 साल पहले विलुप्त घोषित कर दी गई एक 'जोंबी' मछली फिर से एक तालाब में पाई गई है. इस मछली की मौजूदगी ने वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 सेमी लंबी यह मछली ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के एक गांव के तालाब में मिली है. इस मछली का औपचारिक नाम Southern Purple Spotted Gudgeon या Mogurnda adspersa है. (फोटो साभार- NCCMA/Doug Gimesy) विक्टोरिया में 1998 में इस 'जोंबी' मछली को विलुप्त घोषित कर दिया गया था. इसके बाद, सबसे पहले 2019 में यह मछली दिखाई दी थी, फिर अधिकारियों ने इस मछली को लेकर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान ऐसी 79 मछलियों की जानकारी मिली. (फोटो साभार- NCCMA/Doug Gimesy) ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के नॉर्थ सेंट्रल कैचमेंट मैनेजमेंट ऑथोरिटी ने कहा है कि वे अब फिर से इस मछली को रिवाइव करेंगे, इनकी संख्या बढ़ाने की कोशिश की जाएगी. (फोटो साभार- NCCMA/Doug Gimesy)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










