
23 साल का लड़का बना करोड़पति, दोस्तों से बनाई दूरी, बताया किन 3 चीजों को किया फॉलो
AajTak
इसका कहना है कि ये बस कुछ चीजों को फॉलो करता है, ताकि समय बर्बाद न हो और लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान दिया जाए. उसके रिश्तेदारों ने भी उससे दूरी बना ली है.
ये लड़का महज 23 साल की उम्र में करोड़पति बन गया है. अपनी इस सफलता के पीछे उसने तीन कारण बताए हैं. इनमें पहली चीज है दोस्तों से दूरी बना लेना. दूसरी बिना सोचे परिवार से दूर रहना है. और तीसरी चीज दुनिया भर में घूमना है. पीआर कंपनी हाईकी एजेंसी चलाने वाले ल्यूक लिंत्ज का कहना है, 'मैं हाई स्कूल और ग्रेजुएशन के बाद काफी पॉपुलर था, लेकिन मुझे दोस्तों के जन्मदिन, प्रमोशन और शादियों का जश्न मनाने के लिए बुलाया जाता था, इससे मेरा ध्यान भटकता था.'
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, हफ्ते के पूरे सात दिन काम करने वाले ल्यूक लिंत्ज ने बताया, 'लोगों के बहुत सारे दोस्त होते हैं. मैं इस उम्र में कोई दोस्त न होने को लेकर चिंतित नहीं हूं.' हालांकि, लिंत्ज अपने दो भाइयों, जॉर्डन और जैक्सन के करीब रहते हैं. वो इन्हीं के साथ अपनी कंपनी चलाते हैं और अपने कुछ खाली पलों का उपयोग बातचीत के लिए करते हैं. वो कहते हैं, 'काम करने के बाद, मेरे दिन में जो भी समय बचता है, मैं अपने भाइयों और काम के बारे में हमारी चर्चाओं और हम किस दिशा में जा रहे हैं, इस पर देता हूं.'
यह भी पढ़ें- कोई पछतावा नहीं... दो बच्चों को मां ने उतारा मौत के घाट, बताया क्या थी मजबूरी
रिश्तेदारों से बना ली दूरी
इन तीनों भाईयों से रिश्तेदारों ने भी अब दूरी बना ली है. लिंत्ज कहते हैं, 'ज्यादातर लोगों के पास अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने के लिए आवश्यक चीजें नहीं हैं.' उन्होंने अपनी उम्र के लोगों की आलसी होने के चलते आलोचना की है. उनका कहना है कि वो काफी मिलनसार हैं और लोग भी उनके बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं. लेकिन वो फिर भी अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बचाव करते हैं. उनका कहना है कि कुछ दोस्ती आपको पीछे की तरफ खींचती हैं और समय भी बर्बाद करती हैं. लिंत्ज का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड है, वो उसे भी समय देते हैं. अगर मन करेगा तो दोस्त भी बना सकते हैं लेकिन जीवनभर चलने वाली दोस्ती को वो सही नहीं मानते. वो इन्हें समय की बर्बादी लगता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










