
23 की उम्र में गर्लफ्रैंड पर किया था चाकू से वार, 48 साल बाद हुआ अरेस्ट, अब कोर्ट ने दे दी जमानत
AajTak
मुंबई कोर्ट ने चंद्रशेखर कालेकर को जमानत दी है, जो 48 साल तक फरार थे. उन्होंने 1977 में अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला किया था. अब 71 साल के शख्स ट्रायल में शामिल होंगे. जमानत इस आधार पर मिली कि वे उम्र में काफी बड़े और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं.
मुंबई की सेशंस कोर्ट ने चंद्रशेखर मधुकर कालेकर को जमानत दी है, जो 48 वर्षों तक आरोपी बनकर फरार रहने के बाद पकड़े गए हैं. यह मामला 1977 का है, जब 23 वर्ष के कालेकर ने शक के कारण अपनी प्रेमिका को चाकू घोंप दिया था. उस समय उन्हें हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कोर्ट ने जमानत दे दी थी. इसके बाद वे कोर्ट में पेश नहीं हुए और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो गया.
पुलिस ने कई सालों तक उनकी तलाश की, लेकिन कालेकर ने मुंबई के कई इलाकों में अपनी जगह बदल ली थी. बाद में पुलिस को पता चला कि वह दापोली, रत्नागिरी जिले में रह रहे हैं, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया. पहचान करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया.
यह भी पढ़ें: गोविंद पंसारे हत्या मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने तावड़े की जमानत रद्द करने का आदेश किया रद्द
आरोपी 71 साल के हैं और बीमारियों से ग्रसित हैं!
कालेकर के वकील ने कोर्ट में बताया कि कालेकर अब 71 वर्ष के हैं और कई बीमारियों से ग्रसित हैं. 2010 में उनका आशियाना गिरा दिया गया था, जिससे वह अस्पताल भी गए और इस वजह से वे कई बार ट्रायल में उपस्थित नहीं हो सके.
सरकारी वकील ने शख्स के जमानत का किया विरोध

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










