
23 अप्रैल से JEE Advanced के लिए शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, इस दिन होगी परीक्षा
AajTak
IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 एग्जाम और रजिस्ट्रेशन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. उम्मीदवार 23 अप्रैल से 2 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने JEE Advanced 2026 से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है. IIT ने इस साल JEE Advanced 2026 परीक्षा के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन समेत कई जानकारी साझा की है. बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल से लेकर 2 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, विदेशी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन 6 अप्रैल से शुरू होगी. वहीं, परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा.
होनी चाहिए ये योग्यता
JEE Advanced 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को JEE Main 2026 के पेपर-1 में पास होना आवश्यक है. इसके साथ ही केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने टॉप 2.5 लाख में अपनी जगह बनाई हो. इसके साथ ही अभ्यर्थी ने पहली बार 12वीं कक्षा की परीक्षा साल 2025 या 2026 में दी होनी चाहिए. 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्य सब्जेक्ट विषय होना अनिवार्य है. जिन उम्मीदवारों को पहले ही किसी IIT में एडमिशन मिल चुका है, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे.
देना होगा आवेदन शुल्क
JEE Advanced 2026 में आवेदन करने के लिए कैटेगरी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. भारतीय महिला उम्मीदवारों और SC, ST के साथ PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, जनरल और OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों को 3200 रुपये का शुल्क देना होगा. विदेशी उम्मीदवारों के लिए भी अलग शुल्क तय किया गया है, जिसमें SAARC देशों के उम्मीदवारों के लिए 100 अमेरिकी डॉलर यानी 9,232 रुपये देना होगा और अन्य देशों के उम्मीदवारों के लिए 200 अमेरिकी डॉलर तय किया गया है.
इन दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









