
22500 रुपये तक जाएगा ये शेयर, अभी है आधी कीमत... ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें
AajTak
Dixon Share Target: स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी की मजबूत पकड़ है. Dixon Technologies के शेयर ने पिछले एक साल में 27 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है.
अगर आप EMS (इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) कंपनियों में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो ब्रोकरेज ने कई शेयर चुनकर लाए हैं. दरअसल, फिलहाल भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में इस समय जबरदस्त हलचल है. इस बीच EMS कंपनियों को लेकर ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal Financial Services ने बड़ी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई दिग्गज शेयरों के लिए दमदार ग्रोथ अनुमान और नए टारगेट दिए गए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की PLI स्कीम, बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और ग्लोबल कंपनियों के भारत शिफ्ट होने से सेक्टर में लंबी रेस की ग्रोथ दिख रही है. ब्रोकरेज को अनुमान है कि EMS कंपनियों के रेवेन्यू में FY25 से FY28 के बीच करीब 30% CAGR से बढ़ोतरी हो सकती है.
वहीं EBITDA में लगभग 36% और नेट प्रॉफिट में 40% से ज्यादा CAGR की उम्मीद जताई गई है, यानी आने वाले तीन साल इस सेक्टर के लिए निर्णायक हो सकते हैं.
डिक्सन टेक के शेयर में बड़ी तेजी की संभावना
सबसे ज्यादा चर्चा Dixon Technologies की हो रही है. ब्रोकरेज ने कंपनी को ‘Buy’ रेटिंग देते हुए 22,500 रुपये का टारगेट दिया है. स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत पकड़ इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है. Dixon Technologies के शेयर ने पिछले एक साल में 27 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है.
इसके अलावा Kaynes Technology पर भी ब्रोकरेज बुलिश है. कंपनी के लिए 8,200 रुपये का लक्ष्य तय किया गया है. इंडस्ट्रियल और ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में इसकी मजबूत ऑर्डर बुक निवेशकों का भरोसा बढ़ा रही है. Kaynes Technology के शेयर ने एक साल में 10 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 50 फीसदी करेक्ट हो चुका है. शेयर का ऑल टाइम हाई 7705 रुपये है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









