
2222 Km प्रति घंटा स्पीड, दुनिया में सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के पास होगा ये विमान
AajTak
कुछ समय पहले खबर आई थी कि केलिफॉर्निया का एक स्टार्ट-अप अमेरिका की एयरफोर्स के साथ मिलकर एक सुपरसोनिक प्लेन का निर्माण कर रहा है जिसे एयरफोर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस स्टार्ट अप का नाम एक्जोसोनिक है और इस स्टार्ट अप ने अपने लो-बूम सुपरसोनिक जेट से अमेरिकी मिलिट्री को प्रभावित किया था.
कुछ समय पहले खबर आई थी कि केलिफॉर्निया का एक स्टार्ट-अप अमेरिका की एयरफोर्स के साथ मिलकर एक सुपरसोनिक प्लेन का निर्माण कर रहा है जिसे एयरफोर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस स्टार्ट अप का नाम एक्जोसोनिक है और इस स्टार्ट अप ने अपने लो-बूम सुपरसोनिक जेट से अमेरिकी मिलिट्री को प्रभावित किया था. (फोटो क्रेडिट: Exosonic) अब इस स्टार्टअप को अमेरिकी राष्ट्रपति और कार्यकारी एयरलिफ्ट निदेशालय से एक कॉन्ट्रेक्ट मिला है. इस सुपरसोनिक प्लेन की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सुपरसोनिक जेट का इस्तेमाल अमेरिकी कार्यकारी शाखा के विशिष्ठ मेहमानों के लिए किया जा सकता है. इसके अलावा इस विमान का उपयोग अमेरिका के प्रेसीडेंट को ले जाने के लिए भी हो सकता है. (फोटो क्रेडिट: Exosonic) एक्जोसोनिक के प्रिसिंपल एयरक्राफ्ट इंटीरियर डिजाइनर स्टेफनी ने सीएनएन के साथ बातचीत में कहा कि हम इस कॉन्सेप्ट के सहारे नई तकनीक प्लान करने जा रहे हैं जो अब तक किसी कमर्शियल या बिजनेस प्लेन में देखी नहीं गई है. 31 सीटों वाले इस लक्जरी प्लेन में लक्जरी लेदर, काम करने के लिए और रेस्ट करने के लिए प्राइवेट सुइट्स का भी इंतजाम किया गया है. (फोटो क्रेडिट: Exosonic)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










