
22 साल पहले हुई लूट की वह कहानी, जिसमें बरामदगी के बाद भी सभी आरोपी बरी
AajTak
22 साल पहले सोने की एक लूट हुई थी. प्रयागराज के व्यापारी का 4 किलो सोना लूटने वाले 7 आरोपियों में 5 आरोपी पुलिस वाले थे. आरोप लगा कि पुलिसकर्मियों ने ही व्यापारी से सोना लूटा था. फिलहाल निचली अदालत से 16 साल की सुनवाई के बाद पुलिसकर्मियों समेत सभी आरोपी बरी कर दिए गए हैं.
22 साल पहले लखनऊ के चर्चित सोना लूट कांड ने उत्तर प्रदेश पुलिस की खूब किरकिरी करवाई. प्रयागराज के व्यापारी का 4 किलो सोना लूटने वाले 7 आरोपियों में 5 आरोपी पुलिस वाले थे. आरोप लगा कि पुलिसकर्मियों ने ही व्यापारी से सोना लूटा था. फिलहाल निचली अदालत से 16 साल की सुनवाई के बाद पुलिसकर्मियों समेत सभी आरोपी बरी कर दिए गए हैं.
निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ सरकार की तरफ से हाई कोर्ट में अपील की तैयारी की जा रही है. 22 साल पहले 19 सितंबर 2006 को लखनऊ के तेलीबाग इलाके में हुई प्रयागराज के व्यापारी विशाल वर्मा से 4 किलो सोना लूट में सभी आरोपी बरी कर दिए गए हैं. व्यापारी संजय गुप्ता के लिए 36 लाख रुपए लेकर विशाल वर्मा अपने भाई मोनू वर्मा के साथ लखनऊ आया था. लखनऊ के चौक से विशाल वर्मा ने पंकज अग्रवाल से 4 किलो सोना खरीदा.
दोनों भाई अपनी टाटा सुमो से प्रयागराज जाने लगे तो रास्ते में दोनों भाइयों ने दो-दो किलो सोना सुरक्षा के लिए अपनी कमर में बांध लिया. बताते हैं कि जैसे ही गाड़ी रायबरेली रोड तेलीबाग इलाके में पहुंची तभी पीछे से आई मारुति कार से पांच लोग उतरे और खुद को पुलिस बता कर दोनों भाइयों के आंख पर पट्टी बांध दी. रास्ते में कार सवार लुटेरों ने दोनों भाइयों से उनका 4 किलो सोना छीन लिया और लावारिस हालत में लखनऊ के देवा रोड पर छोड़ दिया.
बदमाशों के चंगुल से छूटे विशाल वर्मा ने सबसे पहले इसकी सूचना पंकज अग्रवाल को दी और पंकज अग्रवाल, विशाल वर्मा को लेकर आलमबाग थाने पहुंच गए, जहां सोना लूट की एफआईआर दर्ज करवाई गई. व्यापारी से 4 किलो सोना लूट की घटना पर लखनऊ क्राइम ब्रांच को लगाया गया और लखनऊ क्राइम ब्रांच ने 27 सितंबर 2006 को दो कॉन्स्टेबल सुशील और आलोक को गिरफ्तार किया.
इन दोनों से पूछताछ के बाद श्रावस्ती में तैनात सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह और कांस्टेबल संतोष तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया. अगले दिन सब इंस्पेक्टर बैजनाथ यादव को गिरफ्तार किया गया. इस तरह लखनऊ क्राइम ब्रांच ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह, बृजनाथ यादव और कॉन्स्टेबल सुशील, आलोक और संतोष तिवारी को गिरफ्तार किया. पुलिस को सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह और संतोष तिवारी के पास से एक 1-1 किलो सोना भी बरामद हुआ.
पुलिस वालों की गिरफ्तारी हुई इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी नीरज गुप्ता और सुभाष ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इनके पास से भी 1 किलो सोना बरामद हुआ. पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों के बयान, मोबाइल लोकेशन, बरामद सोने की पहचान और विशाल वर्मा के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने 6 दिसंबर 2006 को चार्जशीट दाखिल कर दी. गिरफ्तार किए गए सभी पुलिसकर्मियों समेत सात आरोपी जमानत पर रिहा कर दिए गए.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










