
22 दिनों बाद माता वैष्णो देवी यात्रा शुरू, हेलीकॉप्टर से जाने वालों को पहले...
AajTak
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते 22 दिनों तक बंद रहने के बाद माता वैष्णो देवी यात्रा गुरुवार सुबह फिर से शुरू हो गई. मौसम सुधरने पर रजिस्ट्रेशन और यात्रा को हरी झंडी मिली. देशभर से आए श्रद्धालु कटरा बेस कैंप में माता के दर्शन के लिए जुट रहे हैं. श्राइन बोर्ड ने मौसम पर नजर रखते हुए यात्रा को सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं.
जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी का द्वार एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है. गुरुवार सुबह से यात्रा फिर शुरू हो गई है. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के अनुसार, बुधवार को मौसम में सुधार आने के बाद यात्रा को हरी झंडी दी गई है.
त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित इस मंदिर की यात्रा 22 दिनों तक भूस्खलन और भारी बारिश के कारण स्थगित रही. बुधवार सुबह श्राइन बोर्ड ने मौसम में सुधार देखते हुए यात्रा शुरू कर दी थी, लेकिन शाम को फिर खराब मौसम के चलते इसे रोकना पड़ा, गुरुवार सुबह मौसम में सुधार होते ही रजिस्ट्रेशन और यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई.
हेलीकॉप्टर से जाने वालों को करानी होगी एडवांस बुकिंग
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो अग्रिम बुकिंग कर लें. यात्रा में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु कटरा बेस कैंप पहुंच रहे हैं.
वहीं यात्रा को लेकर असम के तीर्थयात्री त्रिभवन डेका ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं कि लंबे समय के बाद माता के दर्शन का अवसर मिला है, हमने कई दिनों से दर्शन की इच्छा की थी लेकिन परिस्थितियों ने हमें रोके रखा, अब जब यात्रा फिर शुरू हो गई है, हमें विश्वास है कि हम माता के दर्शन कर पाएंगे.'
इसी तरह उत्तराखंड से आई सावित्री देवी ने कहा, 'यह माता का बुलावा था, कई वर्षों से हम दर्शन करना चाहते थे, लेकिन नहीं कर पाए. जब मौसम खराब था तब भी हम यहां आए –यह माता का आदेश है.'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








