
21 साल, 1000 एपिसोड, KBC की जर्नी देख रो पड़े Amitabh Bachchan, भावुक हुईं Jaya
AajTak
अमिताभ ने कहा- 'दरअसल, 21 साल हो गए हैं. सन 2000 में इसकी शुरुआत हुई थी. और उस समय हमको पता नहीं था. सब लोग कह रहे थे कि आप फिल्म से टेलीविजन में जा रहे हैं, बड़े पर्दे से छोटे पर्दे पर आ रहे हैं, आपकी इमेज को नुकसान होगा.'
महानायक अमिताभ सिर्फ बड़े पर्दे तक नहीं सीमित नहीं हैं, बल्कि छोटे पर्दे पर भी उन्होंने अपनी बड़ी इमेज बनाई है. कौन बनेगा करोड़पति भी आज भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है. यह शो सिर्फ गेम शो होने या करोड़ों की धनराशि की वजह से नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की मौजूदगी के कारण सबसे ज्यादा पॉपुलर है. अमिताभ के बिना इस शो की कल्पना करना भी मुश्किल है. लेकिन अमिताभ बच्चन फिल्मों के बीच केबीसी के लिए क्यों राजी हुए, इसपर एक्टर ने पहली बार बात की है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












