
21 साल तक पत्नी के शव के साथ रहा पति, 'कभी बातें करता तो कभी साथ सोता..'
AajTak
हाल ही में शख्स ने पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया है. रोते-बिलखते पत्नी को 'अंतिम विदाई' देते हुए शख्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं.
एक 72 वर्षीय शख्स अपनी पत्नी के शव के साथ 21 साल तक रहा. वो अपने एक कमरे वाले घर में पत्नी के शव को ताबूत में रखकर रह रहा था. पत्नी की मौत के बाद भी वो उससे अलग नहीं होना चाहता था. ऐसे में उसने पत्नी के शव को घर में ही दफना दिया.
कई यूजर्स ने पत्नी के प्रति उसके लगाव को 'अमर प्रेम' की संज्ञा दी तो कुछ लोगों ने उसे 'अंतहीन प्यार करने वाला आदमी' बताया है. हाल ही में शख्स ने पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया है. रोते-बिलखते पत्नी को 'अंतिम विदाई' देते हुए शख्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं.
The Straits Times की रिपोर्ट के मुताबिक, 72 साल के इस शख्स का नाम Charn Janwatchakal है और वो थाईलैंड के Bang Khen जिले का रहने वाले हैं. थाई सेना में डॉक्टर रहे Charn अपनी पत्नी से बेइंतहा मोहब्बत करते थे. ऐसे में जब पत्नी की मौत हुई तो उन्होंने उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाने के बजाय घर में ही दफना दिया. पत्नी की मौत एक बीमारी से हुई थी.
इस घटना के बाद Charn के दो बेटे घर छोड़कर चले गए. लेकिन Charn Janwatchakal को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने शव को घर में ही दफनाए रखा. वो कभी शव के पास जाकर बातें करते तो कभी उसके साथ ही सो जाते.
लेकिन, 21 साल बाद पिछले महीने (29 अप्रैल) Charn ने पत्नी का अंतिम संस्कार करने के फैसला किया. इसके लिए उन्होंने एक संस्था से संपर्क किया. संस्था की मदद से उनकी पत्नी के शव के अवशेषों को ताबूत से बाहर निकाला गया और विधि-विधान से आखिरी बार विदाई दी गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










