
21 विधानसभा चुनाव, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति इलेक्शन और 2029 चुनाव की तैयारी... नए CEC ज्ञानेश कुमार के 4 साल के कार्यकाल में क्या होगा खास?
AajTak
ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभाल लिया है. ज्ञानेश कुमार के बतौर सीईसी करीब चार साल के कार्यकाल में 21 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं और राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति के चुनाव भी होने हैं. नए सीईसी ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में क्या खास होगा?
भारत निर्वाचन आयोग को नया मुख्य चुनाव आयुक्त मिल गया है. 1988 बैच के केरल कैडर के अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में पद्भार भी संभाल लिया है. उन्होंने राजीव कुमार की जगह ली है जिनका कार्यकाल 18 फरवरी को ही पूरा हुआ था. हरियाणा के मुख्य सचिव डॉक्टर विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है. कानून मंत्रालय की ओर से सोमवार की देर रात गजट नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें यह जानकारी दी गई थी कि मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा.
गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव जैसे अहम पदों पर रह चुके ज्ञानेश कुमार की जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सरकार के निर्णयों को लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है. वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा की अगुवाई में गठित कमेटी के सदस्य भी रहे. राम मंदिर में लगने वाली मूर्ति का चयन करने वाली कमेटी में भी ज्ञानेश कुमार शामिल रहे हैं. बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में क्या खास होगा?
21 राज्यों में विधानसभा चुनाव
ज्ञानेश कुमार 26 जनवरी 2029 तक मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर रहेंगे. इस दौरान देश के 21 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी शुरुआत बिहार चुनाव के साथ इसी साल हो जाएगी. इस साल के अंत तक बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं. बिहार के बाद केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और गुजरात में विधानसभा के चुनाव हैं. हिमाचल प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही मणिपुर और कर्नाटक में भी ज्ञानेश कुमार के सीईसी रहते चुनाव होंगे. ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में ही मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही दक्षिण के तेलंगाना और हिंदी पट्टी के राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के अगले चुनाव होने हैं.
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव
ज्ञानेश कुमार के सीईसी रहते ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल 24 जुलाई 2027 को पूरा हो रहा है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कार्यकाल भी 10 अगस्त 2027 को पूरा हो जाएगा. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, दोनों ही पदों के लिए 2027 में चुनाव होंगे और तब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ही होंगे. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के साथ ही ज्ञानेश कुमार के सीईसी रहते कई राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव भी होंगे.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








