
'21 की हो गई हो?' टीचर रहे शख्स ने लड़की से पूछा, भड़के लोग!
AajTak
स्कूल टीचर ने एक ग्रैजुएट लड़की को ट्विटर पर मैसेज कर उसका उम्र और साथ में ड्रिंक करने के लिए पूछा. लड़की ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
सोशल मीडिया पर एक लड़की के पोस्ट ने हंगामा मचा दिया. लोग उसे अच्छा-बुरा का सुझाव देने लग गए. दरअसल, लड़की के पूर्व स्कूल टीचर ने मैसेज किया. और पूछा- क्या तुम 21 साल की हो गई हो? हम लोग साथ में ड्रिंक करने चल सकते हैं?
मकायला (@makaylam.ller) नाम के यूजर ने टिकटॉक पर एक वीडियो अपलोड किया. लिखा- मेरी 9वीं ग्रेड की फैंटेसी पूरी नहीं हो पा रही है. लड़की ने खुलासा किया उनके पूर्व 'हॉट' हिस्ट्री टीचर ने उन्हें ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज भेजा है.
मैसेज में लिखा था- हैल्लो मकायला, उम्मीद करता हूं कि ग्रैजुएशन के बाद तुम्हारी जिंदगी अच्छी चल रही है. अगर तुम 21 साल की हो गई हो तो मैं तुमसे मिलना चाहता हूं. क्या तुम अपने पूर्व हॉट हिस्ट्री टीचर के साथ ड्रिंक करना पसंद करोगी? तुम्हारे जवाब का इंतजार रहेगा.
मकायला ने टीचर के साथ पहली मुलाकात के बारे में बताया
मकायला का वीडियो वायरल हो गया. उसे 2.1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा. वीडियो पर 4 लाख लाइक मिले हैं. हालांकि कॉमेंट में वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई. कुछ लोग मकायला को टीचर के साथ जाने की सलाह दे रहे थे वहीं दूसरा पक्ष उन्हें ऐसा करने से मना कर रहा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










