
'21वीं सदी का गरीब', 4 लोगों का मिडिल क्लास परिवार, साल का खर्च 20 लाख, पोस्ट पर लोगों ने किया रिएक्ट
AajTak
इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि लग्जरियस लाइफ होने के कारण इतना अधिक खर्च है. शख्स ने लिखा है कि 4 लोगों के मिडिल क्लास परिवार का साल का खर्च 20 लाख रुपये है.
बडे़ शहरों में रहने वाले अधिकतर लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं. हालांकि बेहतर जिंदगी और नौकरी के लिए लोगों को इन शहरों में रहना पड़ता है. इस बीच आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र ने एक पोस्ट किया है. उसने पोस्ट में बताया है कि मेट्रो शहर में उसका 4 लोगों का मिडिल क्लास परिवार रहता है. जिसका साल का खर्च 20 लाख रुपये है. इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि लग्जरियस लाइफ होने के कारण इतना अधिक खर्च है.
वहीं कुछ लोगों ने पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि प्रितेश ककानी की कही बात ठीक नहीं है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारत के एक मेट्रो शहर में चार लोगों के परिवार का खर्च हर साल 20 लाख रुपये है. कोई लग्जरी से संबंधित खर्च नहीं जोड़ा गया है.' ककानी ने पोस्ट में स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. इसमें महीने और साल का खर्च लिखा हुआ है.
एक्सल शीट के स्क्रीनशॉट में सालाना किराया या ईएमआई 4,20,000 रुपये, एक बच्चे की स्कूल की फीस 4,00,000 रुपये, खाने का खर्च 1,20,000 रुपये, एशिया या भारत में किसी जगह की यात्रा का खर्च 1,50,000 रुपये और अन्य खर्च लिखे हुए हैं. इस पोस्ट को 8.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और ये संख्या तेजी से बढ़ रही है. कई लोगों ने उनके इस दावे का भी विरोध किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि मेट्रो शहर में रहने के लिए चार लोगों के परिवार को हर साल 20 लाख रुपये की आवश्यकता होती है.
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर कहा, 'मैं कभी नहीं जानता था कि कुत्ते और कारें लोगों की आवश्यकताएं हैं. अगर आपके पास घर नहीं है तो आपको ईएमआई पर कार नहीं खरीदनी चाहिए. पर्सनल फाइनेंस 101.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भारतीय मेट्रो शहरों में कार एक आवश्यकता है. कुत्ते का खर्च हर साल सिर्फ 6 हजार रुपये है. इसे नजरअंदाज करो. घर का मालिक होना एक लंबी प्रक्रिया है, इसके लिए कोई कार लेने से खुद को रोक नहीं सकता.' एक अन्य यूजर का कहना है, '10 हजार रुपये महीने के कपड़े और जूते. फिर लग्जरी क्या है. 21वीं सदी की गरीबी की पहचान क्या है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










