वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया पर पैसों की बारिश... BCCI देगा ₹131 करोड़ का इनाम
AajTak
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया था. अब बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए करोड़ों की प्राइज मनी का ऐलान किया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. बीसीसीआई की ओर से 10 मार्च (मंगलवार) को इस बात की घोषणा की गई.
बता दें कि रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के साथ भारत ने अपना टी20 वर्ल्ड कप खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किया. भारत टूर्नामेंट के इतिहास में बैक टू बैक खिताब जीतने वाली पहली टीम बन चुका है.
यही नहीं टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास भी रच दिया. इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी. अब 2026 की जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन चुकी है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है.
बीसीसीआई ने दी शुभकामनाएं बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है. बोर्ड ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और उम्मीद है कि टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी. बता दें कि बीसीसीआई ने जो इनाम घोषित किया है वो खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स में बांटी जाएगी.
बीसीसीआई ने इस बार टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर 131 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया, जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 6 करोड़ रुपये ज्यादा है. इससे पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई थी.

ईरान के तेहरान में आधी रात को हुए हवाई हमलों ने पूरे शहर को दहलाकर रख दिया. करीब बीस से ज्यादा जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. यह हमले इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अब तक के सबसे भीषण माने जा रहे हैं. फाइटर प्लेन आधे घंटे से अधिक समय तक आसमान में मंडराते रहे और बम बरसाते रहे.

इजरायल पर ईरान का हमला लगातार बढ़ रहा है. ईरान ने हाल ही में क्लस्टर बम वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं जो यरुशलम इलाके के ऊपर से छोटे-छोटे बम गिरा रही हैं. जानकारों के विश्लेषण से पता चला है कि इरानी मिसाइलें कार्गो वॉरहेड के साथ क्लस्टर बमों को छोड़ रही हैं. इज़राइल ने ईरान पर क्लस्टर बमों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की बढ़ती सियासी तपिश के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फ्रंटफुट पर खेल रही है. ममता एक तरफ तो बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और दूसरी तरफ उन्होंने बंगाल का कानून मंत्रालय भी अपने हाथों में ले लिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वजह है कि ममता बनर्जी को मंत्रियों के विभाग में फेरबदल करना पड़ा?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि वो सुबह-सुबह कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, जहां कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखा और गो बैक के नारे लगाए.









