
2025 ICC Champions Trophy के लिए Team India का ऐलान: रोहित-शुभमन की जोड़ी, बुमराह-शमी की वापसी, 5 स्पिनर्स शामिल
AajTak
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा कप्तान और शुभमन गिल उपकप्तान होंगे. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है. कुलदीप यादव समेत पांच स्पिनर्स को टीम में शामिल किया गया है. केएल राहुल और विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं. संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है. टीम में तीन तेज गेंदबाज और पांच स्पिनर्स हैं. दुबई में होने वाले मुकाबलों को देखते हुए स्पिन-ओरिएंटेड अटैक पर जोर दिया गया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












