
2024 में मोदी को हरा सकते थे, लेकिन गठबंधन कमजोर था: मणिशंकर अय्यर
AajTak
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दावा किया है कि अगर 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन को मजबूत किया जाता, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराया जा सकता था. उन्होंने गठबंधन की कमजोरियों और रणनीतिक गलतियों को पार्टी की हार का कारण बताया.
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर इन दिनों अपनी नई किताब 'A Maverick In Politics' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस किताब के माध्यम से उन्होंने अपनी राजनीति यात्रा और कई बड़े मुद्दों पर अपनी राय साझा की है. हाल ही में आजतक से बातचीत में मणिशंकर अय्यर ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चौंकाने वाली बातें कहीं.
अय्यर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी कर ली थी. 54 सीटों से बढ़कर यह संख्या 99 तक पहुंच गई. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अकेले चुनाव नहीं लड़ रही थी, बल्कि 'इंडिया गठबंधन' के तहत चुनावी मैदान में उतरी थी.
उन्होंने कहा, 'अफसोस की बात यह है कि कांग्रेस की तरफ से इंडिया गठबंधन पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना देना चाहिए था. यह गठबंधन कमजोर था और इसमें कई कमियां रहीं. अगर गठबंधन को मजबूत करने पर थोड़ा और प्रयास किया जाता, तो शायद 2024 में मोदी को हराया जा सकता था.'
अय्यर ने यह भी कहा कि अगर अन्य पार्टियों को भी वही सम्मान दिया गया होता, जो हम चाहते थे कि हमारे नेताओं को मिले, तो शायद 2024 का नतीजा अलग होता.
हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा कि कांग्रेस केवल 1% वोट से पीछे रह गई थी. उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया था, लेकिन उनके अमेरिका दौरे के दौरान पार्टी में यह निर्णय बदल दिया गया. इसके परिणामस्वरूप कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ना पड़ा और 1% वोट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









