
2024 चुनाव पर आया पहला ओपिनियन पोल, जानिए NDA और INDIA गठबंधन को कितनी सीटें
AajTak
राज्यों के बाद अब नजरें लोकसभा चुनाव पर हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पहला ओपिनियन पोल आ गया है. इस ओपिनियन पोल में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबंधन में से किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है?
पांच राज्यों में सरकार गठन के साथ ही अब सबकी नजरें लोकसभा चुनाव पर टिक गई हैं. 28 विपक्षी पार्टियों का इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मजबूत चुनौती देने की तैयारी में है. इन सबके बीच मतदाताओं का मिजाज क्या कहता है? 2024 के चुनाव को लेकर अब पहला ओपिनियन पोल आया है. सी-वोटर के इस ओपिनियन पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के अनुमान हैं.
सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 295 से 335 सीटें मिल सकती हैं. विपक्षी इंडिया गठबंधन को 165 से 205 सीटें मिलने के अनुमान हैं. इस ओपिनियन पोल के मुताबिक बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों में बीजेपी के मुकाबले इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है. इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की हैट्रिक के अनुमान हैं लेकिन बीजेपी के लिए दक्षिण के राज्य चुनौती बने हुए हैं.
सी-वोटर के मुताबिक ईस्ट जोन की 153 में से 80 से 90 सीटें बीजेपी को मिल सकती हैं. बीजेपी को नॉर्थ जोन की 180 में से 150 से 160, वेस्ट जोन की 78 में से 45 से 55 और साउथ जोन की 132 में से 20 से 30 सीटें मिल सकती हैं. सी-वोटर के इस ओपिनियन पोल के मुताबिक इंडिया गठबंधन साउथ जोन में ही सबसे मजबूत नजर आ रहा है. इस जोन में इंडिया गठबंधन को 70 से 80 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.
ये भी पढ़ें- जातीय समीकरण, नए चेहरे और दिग्गजों पर दांव... MP में बीजेपी ने नई कैबिनेट से साधा लोकसभा का गणित
इंडिया गठबंधन को ईस्ट जोन में 50 से 60, नॉर्थ जोन में 20 से 30, वेस्ट जोन में 25 से 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 से 75, मध्य प्रदेश की 29 में से 27 से 29, छत्तीसगढ़ की 11 में से 9 से 11, राजस्थान की 25 में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस की सरकार वाले कर्नाटक में भी बीजेपी को 22 से 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.
इन राज्यों में इंडिया गठबंधन को बढ़त के अनुमान

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











