
2024 के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, चुनाव समिति में सोनिया, राहुल समेत इन नेताओं को मिली जगह
AajTak
2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी की ओर से एक चुनाव समिति का गठन किया गया है. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है.
2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी की ओर से एक चुनाव समिति का गठन किया गया है. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कांग्रेस चुनाव समिति का गठन किया है.
कांग्रेस चुनाव समिति में इन नेताओं को मिली जगह
1. मल्लिकार्जुन खड़गे 2. सोनिया गांधी 3. राहुल गांधी 4. अम्बिका सोनी 5. अधीर रंजन चौधरी 6. सलमान खुर्शीद 7. मधुसूदन मिस्त्री 8. एन. उत्तम कुमार रेड्डी 9. टी.एस. सिंह देव 10. केजे जियोग्रे 11. प्रीतम सिंह 12. मोहम्मद जावेद 13. अमी याज्ञनिक 14. पीएल पुनिया 15. ओंकार मरकाम 16. केसी वेणुगोपाल
आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. एक ओर जहां 2024 के लिए चुनावी समिति का ऐलान किया गया है, वहीं पार्टी ने दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयक नियुक्त कर दिए हैं.
ये सभी समन्वयक दिल्ली में पार्टी के पुनर्गठन में मदद करेंगे और अगले 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. 7 समन्वयकों में चांदनी चौक के लिए राहुल रिछारिया, दक्षिणी दिल्ली के लिए गुलाम हुसैन खलक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लिए सनी मलिक, उत्तरपूर्वी दिल्ली के लिए चिमन भाई विंझुदा, नई दिल्ली के लिए हकुभा जाडेजा, पूर्वी दिल्ली के लिए संजीव शर्मा और पश्चिमी दिल्ली के लिए उमा शंकर पांडे को नियुक्त किया गया है.
नवनियुक्त दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली के लिए AICC प्रभारी दीपक बाबरिया ने कुछ समन्वयक नियुक्त किए हैं और प्रत्येक समन्वयक के पास ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के लिए नाम लिस्टेड करने में मदद करने के लिए तीन नेता होंगे. हमारा उद्देश्य पुनर्गठन करना है. संपूर्ण संगठन और यह अभ्यास का पहला चरण है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







