
2024 का एजेंडा, राहुल का रोल, विपक्षी एकता... रायपुर अधिवेशन में कांग्रेस के सामने बड़े सवाल
AajTak
कांग्रेस तीन दिनों तक रायपुर में बैठक कर भविष्य की राजनीति की रूपरेखा तैयार करेगी. इस दौरान यह बात साफ होगी कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का एजेंडा क्या होगा, विपक्षी एकता का फॉर्मूला क्या होगा और साथ ही राहुल गांधी की पार्टी में भूमिका किस तरह की होगी, क्योंकि पार्टी की कमान अब मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में है.
कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुरू हो गया है. तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक के दौरान राजनीति, अर्थव्यवस्था समेत कई विषयों पर चर्चा होगी. इसके अलावा कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित करने और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के गठन के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव का एजेंडा और कांग्रेस विपक्षी एकता के नाम पर क्षेत्रीय दलों की दबाव की राजनीति से निपटने का फॉर्मूला पार्टी तलाशेगी. वहीं, संगठन को नई ऊर्जा और स्वरूप देने के लिए कई बदलावों की रूपरेखा बनाई जाएगी तो कांग्रेस में राहुल गांधी के रोल भी तस्वीर साफ होगी?
2023 और 2024 का चुनावी एजेंडा
कांग्रेस का अधिवेशन ऐसे समय पर हो रहा है जब कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावी तैयारी जोरों पर है. सियासी दल अपना-अपना एजेंडे सेट कर रहे हैं. कांग्रेस की अभी 3 राज्यों में अपने दम पर सरकार है, जिनमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इसी साल चुनाव हैं. झारखंड, बिहार और तमिलनाडु में कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है. 2018 में कांग्रेस इन चारों राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही थी, लेकिन एमपी और कर्नाटक में ऑपरेशन लोट्स के जरिए कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर बीजेपी काबिज हो गई थी.
कांग्रेस रायपुर अधिवेशन में अपनी मौजूदा सत्ता को बचाए रखते हुए बाकी दोनों ही राज्यों पर काबिज होने की रणनीति की रूप रेखा तैयार करेगी, क्योंकि इसे 2024 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइल माना जा रहा है. एक साल के बाद ही लोकसभा का चुनाव है. ऐसे में कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापक रूप रेखा तैयार करेगी. कांग्रेस ने अधिवेशन में जो भी मुद्दे रखें है, उससे पार्टी की रणनीति को समझा जा सकता है. कांग्रेस राजनीति, अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक न्याय, युवा और किसान के मुद्दे पर चर्चा करेगी.
विपक्षी एकता की तस्वीर होगी साफ
कांग्रेस का यह महाधिवेशन ऐसे समय हो रहा है कि जब आगामी लोकसभा चुनाव में करीब एक साल का समय बचा है और विपक्षी एकजुटता के संदर्भ में लगातार चर्चा हो रही है. विपक्षी एकजुटता के संदर्भ में पार्टी अपना रुख स्पष्ट करेगी. 2024 में कांग्रेस विपक्षी एकता के नाम पर क्षेत्रीय दलों की दबाव की राजनीति से निपटने का फॉर्मूला भी तलाशेगी. इसमें यह भी तय किया जाएगा कि देश के किस राज्य में किस पार्टी के साथ किस तरह का गठबंधन हो और सहयोगी दलों से रिश्ता किस हद तक रखा जाए.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







