
2023 में सबसे ज्यादा देखा गया इस लड़की का वीडियो, इसमें ऐसा क्या है खास?
AajTak
most viewed video of 2023: इस वीडियो को साल 2023 में टिकटॉक पर सबसे अधिक बार देखा गया है. तो ये जानने की कोशिश करते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या खास है.
सोशल मीडिया पर मेकअप से जुड़े तमाम वीडियो वायरल हैं. इसमें लड़की को गोरा करने पर अधिक जोर दिया जाता है. ये दिखाने की कोशिश होती है कि लड़की का रंग कितना पक्का था और मेकअप ने उसे बिल्कुल बदल दिया है. कई वीडियो में तो लड़कियों को पहचान पाना भी मुश्किल होता है. हालांकि बीते कुछ वर्षों से सभी रंगों को एक समान मानने के विचार को भी बढ़ावा मिला है. आज के वक्त में बाजार में आपको सभी स्किन शेड्स के फाउंडेशन मिल जाएंगे. इसके साथ ही पुरुषों के लिए भी अब मेकअप प्रोडक्ट आने लगे हैं.
इस बीच हम एक ऐसे वीडियो की बात करने वाले हैं, जिसे साल 2023 में टिकटॉक पर सबसे अधिक बार देखा गया है. तो ये जानने की कोशिश करते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या खास है. टिकटॉक के डाटा के अनुसार, इन्फ्लुएंसर और मॉडल न्याडोली डेंग के मेकअप ट्यूटोरियल को पहला स्थान मिला है. इसे मार्च में अपलोड किए जाने के बाद से 504 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. ये टिकटॉक पर सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो बन गया है. न्याडोली एक गहरे रंग की ब्लैक महिला हैं.
न्याडोली ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था. इसमें आप उन्हें मेकअप के अलग अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हुए देख सकते हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में बताया भी है कि उन्होंने चेहरे पर अलग अलग कंपनियों के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया है. किस कंपनी के कौन से प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया है, ये भी बताया है. वहीं कमेंट सेक्शन पर एक नजर डालें, तो लोग उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं. लोगों को उनका मेकअप करने का तरीका काफी पसंद आ रहा है. कुछ लोगों ने तो उन्हें ब्लैक ब्यूटी भी कहा है. कुछ लोगों ने कहा कि उनका कॉम्पलैक्शन सबसे अधिक खूबसूरत है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








