
2022 तक अंतरिक्ष में स्थायी स्पेस स्टेशन बना लेगा चीन, एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग शुरू
AajTak
China, Chinese, Astronauts, Training, Space Station, Crewed Flights, Four Crewed Flights, China Space Station in 2022, चीन, चीनी, एस्ट्रोनॉट्स, प्रशिक्षण, स्पेस स्टेशन, क्रू फ्लाइट, चार क्रू फ्लाइट, 2022 तक बन जाएगा चीन का स्पेस स्टेशन
चीन पिछले साल जब पूरी दुनिया में कोरोनावायरस महामारी से परेशान था, उस समय उसने कई अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया. कई सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में भेजे. इन सबसे अलग चीन अपना स्थायी स्पेस स्टेशन बनाने में लगा हुआ है. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station - ISS) की तरह ही चीन का अपना स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में होगा. इसे बनाने की प्रक्रिया इसी साल शुरू होगी. अगले साल के अंत तक इसे बनाकर पूरा कर दिया जाएगा. (फोटोःगेटी) चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेनशन (CNSA) के मुताबिक इस साल 4 क्रू मिशन किए जाएंगे. इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है. इन चार क्रू मिशन के दौरान चीन के एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जाकर स्पेस स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे. (फोटोःगेटी) चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड फॉरेन आब्जर्वर के अनुसार स्टेशन के कोर मॉड्यूल, तियान्हे (Tianhe) को अगले महीने तक लॉन्च करने की संभावना जताई जा रही है. Long March-5B-Y2 रॉकेट और इसके पेलोड को पिछले महीने हैनान प्रांत के वेनचांग स्पेसक्राफ्ट लॉन्च साइट पर टेस्टिंग और असेंबली के लिए ले जाया गया. (फोटोःगेटी)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










