
2022 का पहला सूर्यग्रहण कब लगेगा और क्या होगा इसका असर, जानें ज्योतिषी प्रवीण मिश्र से
AajTak
साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार के दिन देर रात में लगेगा. यानि ये वो समय होगा जब ज्यादातर लोग सो रहे होंगे. ज्योतिष इस खगोलीय घटना को काफी अहम मानते हैं. इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग पड़ता है. ये ग्रहण मध्यरात्रि यानि रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. ये पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. ये अंटार्कटिका, अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में दिखाई देगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











