
'2021 में दुनिया के कुल ट्रांजैक्शन में से 49 फीसदी भारत में', इंडिया टुडे कॉनक्लेव में बोले इन्वेस्ट इंडिया के MD
AajTak
साल 2021 में दुनियाभर में कुल जितने रियल टाइम ट्रांजैक्शन हुए हैं, उनमें से 49 फीसदी ट्रांजैक्शन अकेले भारत में हुए हैं. इन्वेस्ट इंडिया के एमडी दीपक बागला ने इसे लेकर कहा है कि अगर कनाडा, अमेरिका, यूके, फ्रांस और जर्मनी का कुल रियल टाइम ट्रांजैक्शन जोड़ लें तो भी यह भारत के मुकाबले कम है.
India Today Conclave Mumbai: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन शनिवार को देश में तेजी से पैर पसार रहे डिजिटल कॉमर्स और उसके भविष्य पर चर्चा हुई. इस दौरान 'डेमोक्रेटाइजिंग द फ्यूचर ऑफ डिजिटल कॉमर्स' सेशन में इन्वेस्ट इंडिया के एमडी और सीईओ दीपक बागला, ओएनडीसी के सीईओ टी कोशी और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ दिलीप असबे ने ई-कॉमर्स सेक्टर की उपलब्धियों और इसके भविष्य पर अपनी बेबाकी से अपनी राय रखी.
देश में यूपीआई रिवोल्यूशन को लेकर एक सवाल पर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ दिलीप असबे ने कहा कि देश में जिस तरह से डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, उसमें स्मार्टफोन की बड़ी भूमिका है.
उन्होंने कहा कि यूपीआई सिस्टम ने देश में क्रांति ला दी है. अकेले अक्टूबर के महीने में सात अरब से ज्यादा यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए हैं. आज से पांच-छह साल पहले जब यह चीजें शुरू हुई थीं तो किसी को इसकी ग्रोथ का अंदाजा नहीं था. यह प्रधानमंत्री मोदी का विजन था कि पेमेंट के लिए बाहरी एजेंसी पर निर्भर रहने की बजाए घरेलू पेमेंट सिस्टम को तरजीह दी जाए.
शुरुआत में यूपीआई को खारिज किया गया था
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के सीईओ टी कोशी ने कहा कि यूपीआई की शुरुआत हुई थी तो फाइनेंशियल सेक्टर की ही कुछ बड़ी कंपनियों ने इसे खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वे यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करना चाहते और यह कारगर सिद्ध नहीं हो पाएगा. लेकिन अब उन्हें अहसास होता है कि वह एक गलती थी. उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स सेक्टर में अभी भी 6 से 7 फीसदी पेनेट्रेशन की गुंजाइश है.
2021 में दुनियाभर में हुए कुल ट्रांजैक्शन में से 49 फीसदी भारत में हुए

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








