
2021 के आखिर में ये दो बड़े ग्रह बदल रहे हैं राशि, 4 राशि वालों की नए साल की शुरुआत हो सकती है शानदार
ABP News
29 दिसंबर को बुध मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. तो शुक्र 30 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं. दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.
Budh And Shukra Rashi Parivartan December 2021: नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं और साल के आखिर में दो बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. 29 दिसंबर को बुध मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. तो शुक्र 30 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं. दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. ज्योतिष अनुसार इन राशि वालों के लिए नए साल की शुरुआत शानदार रहने की उम्मीद है.
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए नये साल की शुरुआत अच्छी रहने के संकेत मिल रहे हैं. धन प्राप्ति के प्रबल आसार हैं. आपको घर परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. बिजनेस वाले जातकों के लिए भी इन ग्रहों का गोचर शानदार साबित होगा. आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं. अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं. यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार रहेंगे.

Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद
Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के रूप में मनाया जाता है. इस बार वर्षों बाद ऐसा संयोग आया है कि, अलविदा जुमा पर रमजान का अंतिम दिन भी है.












