
2020- 2021 लॉकडाउन में क्या बदल गया? गौहर खान ने शेयर किया मजेदार वीडियो
AajTak
एक्ट्रेस गौहर खान अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. गौहर का पति जैद के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 2020 से लेकर 2021 तक के अंतर को बता रही हैं.
एक्ट्रेस गौहर खान अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. गौहर अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं. गौहर खान ने पति जैद के साथ एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कपल मस्ती के मूड में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. गौहर इस वीडियो के जरिए 2020 और 2021 के लॉकडाउन को बता रही हैं. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. गौहर ने बताया 2020 और 2021 का फर्क गौहर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 2020 में जब लॉकडाउन लगा था, तब गौहर सिंगल और परेशान थीं और जब 2021 में उनकी शादी हो गई तो वे अपने पति जैद के साथ इसे एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अक्सर पति जैद के साथ डांस वीडियो या तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं. आपको बता दें दोनों कि जोड़ी सभी को बेहद पसंद आती है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










