
'2019 में TDP जीतती तो विकास के मामले में हम नंबर-1 होते', जनता के लिए चंद्रबाबू नायडू का ओपन लेटर
AajTak
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'ये चुनाव राज्य के विकास और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. मैं यह ओपन लेटर आपके उज्जवल भविष्य और कल्याण की कामना करते हुए एक शुभचिंतक के तौर पर लिख रहा हूं.'
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश की जनता को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव 2024 प्रदेश के विकास और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं.
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'ये चुनाव राज्य के विकास और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. मैं यह ओपन लेटर आपके उज्जवल भविष्य और कल्याण की कामना करते हुए एक शुभचिंतक के तौर पर लिख रहा हूं.'
'दोबारा सत्ता मिलती तो विकास के मामले में होते नंबर-1'
उन्होंने लिखा, 'तेलुगु देशम सरकार ने 2014 में विभाजन की कठिनाइयों और वित्तीय घाटे के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी. सुशासन के साथ हमने बहुत कम समय में प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है. अगर 2019 में तेलुगुदेशम दोबारा सत्ता में आती तो हम विकास के मामले में देश में पहले स्थान पर होते.'
वाईएस जगनमोहन रेड्डी पर लगाए आरोप
चंद्रबाबू नायडू ने लिखा, 'ऐसे महत्वपूर्ण समय में वाईएस जगनमोहन रेड्डी फर्जी वादों, झूठे अभियानों और नाटकों से लोगों को धोखा देकर मुख्यमंत्री बन गए. सत्ता संभालने के पहले ही घंटे से उन्होंने बर्बादी, अत्याचार और अराजकता का शासन शुरू कर दिया. आपने आपके जीवन को बदलने के लिए जो शक्ति उन्हें दी थी, उसका इस्तेमाल उन्होंने शोषण के लिए एक उपकरण के रूप में किया. उन्होंने जमीन, बालू, शराब और खदान माफियाओं के साथ मिलकर राज्य को लूटा.'

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










