
'2016 के चुनाव में भ्रष्टाचार के लिए ट्रंप ने रची थी साजिश', Hush Money केस में वकीलों का आरोप
AajTak
नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडन को चुनौती देने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताया है. अदालत में कोलांगलो ने कहा कि ट्रंप ने साजिश को छिपाने के लिए 'बार-बार झूठ बोलकर' कुल 34 भुगतान संबंधित दस्तावेजों के साथ हेरफेर किया.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के Hush Money केस की सुनवाई के दौरान अभियोजक मैथ्यू कोलांगलो ने सोमवार को कहा कि यह पूरा मामला 'धोखाधड़ी की साजिश' का है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अभियोजक के हवाले से कहा, 'ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में भ्रष्टाचार करने के लिए आपराधिक योजना बनाई थी.'
यह पूरा मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने (Hush Money) का है. ट्रंप पर भुगतान छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है. यह किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला आपराधिक मुकदमा है.
34 दस्तावेजों के साथ हेरफेर का आरोप
नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडन को चुनौती देने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताया है. अदालत में कोलांगलो ने कहा कि ट्रंप ने साजिश को छिपाने के लिए 'बार-बार झूठ बोलकर' कुल 34 भुगतान संबंधित दस्तावेजों के साथ हेरफेर किया.
उन्होंने कहा कि ट्रंप का अपने बिजनेस रिकॉर्ड में यह कहना कि वह अपने वकील माइकल कोहेन को भुगतान कर रहे थे, झूठ था. रॉयटर्स ने कोलांगलो के हवाले से कहा, 'कोहेन को लीगल सर्विसेस के लिए भुगतान नहीं किया जा रहा था.'
ट्रंप के वकील बोले- निर्दोष हैं पूर्व राष्ट्रपति

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









