
'2014 में CIA और मोसाद ने कराई कांग्रेस की हार', महाराष्ट्र के पूर्व सांसद का अजीबोगरीब दावा
AajTak
कांग्रेस के पूर्व सांसद कुमार केतकर ने आरोप लगाया कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA और इजरायल की मोसाद ने 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार में भूमिका निभाई थी. कुमार केतकर के इन बयानों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कुमार केतकर ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. कांग्रेस के संविधान दिवस कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA और इजरायल की मोसाद ने 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार में भूमिका निभाई थी.
केतकर ने कहा कि 2004 और 2009 के चुनाव नतीजों को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की ताकत बढ़ रही थी.
उन्होंने बताया कि पार्टी ने 2004 में 145 सीटें जीती थीं और 2009 में यह बढ़कर 206 हो गईं. इस रुझान के आधार पर उनका कहना है कि 2014 में कांग्रेस 250 सीटों के करीब पहुंच सकती थी और आराम से सत्ता में लौट सकती थी. लेकिन, केतकर के अनुसार 2014 चुनाव से पहले ही खेल शुरू हो गया था.
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां कांग्रेस को दोबारा सत्ता में नहीं आने देना चाहती थीं. केतकर के मुताबिक, CIA और मोसाद ने भारत के विभिन्न राज्यों और लोकसभा सीटों का डेटा तैयार किया था और उनकी इच्छा थी कि दिल्ली में बहुमत वाली सरकार बने लेकिन कांग्रेस की अगुवाई में नहीं.
केतकर ने कहा, "अगर स्थिर कांग्रेस सरकार या कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन वापस सत्ता में आता तो ये एजेंसियां भारत में दखल देकर अपने हितों को लागू नहीं कर पातीं."
उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में मनमोहन सिंह सरकार से असंतोष जरूर था, लेकिन वह इतना नहीं था कि कांग्रेस की सीटें 206 से गिरकर सिर्फ 44 पर आ जाएं. उन्होंने दावा किया कि यह नतीजा जनता का वास्तविक जनादेश नहीं था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









