
'2010 बैच का IPS ऑफिसर हूं' बताकर महिलाओं को किया ब्लैकमेल, दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने डेटिंग ऐप से महिलाओं से ब्लैकमेल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. एक महिला ने 28 अक्टूबर को रोहिणी के साइबर पुलिस स्टेशन में ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित महिला के शिकायत के अनुसार, "मयंक कपूर नाम का युवक ऑनलाइन एप से संपर्क में आया था. वो खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया था."
दिल्ली पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह खुद को कभी 2010 बैच का IPS ऑफिसर बताया, तो कभी सीबीआई ऑफिसर और कभी एटीएस ऑफिसर बताकर महिलाओं से ठगी करता था.
एक महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मयंक कपूर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. वह दिल्ली का रहने वाला है. उसकी उम्र 38 साल बताई जा रही है. वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपना निशाना बनाता था. महिलाओं को फंसाने के लिए वह अपनी इनकम 50 से 70 लाख रुपए सालाना बताता था.
अश्लील तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी
एक महिला ने 28 अक्टूबर को रोहिणी के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित महिला के शिकायत के अनुसार, "मयंक कपूर नाम का युवक एक ऑनलाइन एप से संपर्क में आया था. उसने अपनी सैलरी 50 से 70 लाख बताई थी. वह खुद को सीबीआई अधिकारी बताता था. धी-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो गई."
महिला ने आगे बताया, "इसी तरह मयंक ने विश्वास जीत लिया और उससे डेढ़ लाख रुपए अलग-अलग हिस्सों में ले लिए. धीरे-धीरे दूरियां बनाने लगा. फिर नंबर ब्लॉक कर दिया. इतना ही नहीं मंयक ने सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल कर देने की धमकी देने लगा. कुछ फोटोग्राफ अपलोड भी कर दिए."
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से जानकारी मिली कि आरोपी रोहिणी सेक्टर-15 में कहीं छुपा है. इसके बाद छापेमारी कर रोहिणी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









