
2000 के नोट की वापसी नोटबंदी नहीं, जानिए क्यों 2016 से तुलना नहीं कर सकते, ये हैं 5 बड़े कारण
AajTak
2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे. तब 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया गया था. रिजर्व बैंक ने अब 2000 रुपये के नोटों को वापस मंगाया है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 2000 रुपये के नोट वापस लिए जाएंगे. केंद्रीय बैंक ने लोगों से कहा कि जिनके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं, वो उसे 23 मई से लेकर 30 सितंबर के बीच एक्सचेंज करवा सकते हैं. कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी बैंक के ब्रॉन्च में जाकर 20,000 रुपये तक के 2000 रुपये के नोट बदलवा सकता है. साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे. तब 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया गया था. 2000 रुपये के नोट की वापसी के फैसले की तुलना 2016 की नोटबंदी से क्यों नहीं की जा सकती है. इसे पांच प्वाइंट में समझ लेते हैं.
1. सर्कुलेशन में थे 86 फीसदी 500 और 1000 के नोट
साल 2016 में जब 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया गया था, तब ये भारी मात्रा में सर्कुलेशन में थे. 2016 की नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 रुपये के 86 फीसदी नोट सर्कुलेशन में थे. सरकार ने रातों-रात इन्हें सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया था. लेकिन इस बार 2000 रुपये के तुरंत चलन से बाहर नहीं किया गया है. आरबीआई ने साफ तौर पर कहा है कि ये लीगल टेंडर रहेंगे, मतलब ट्रांजैक्शन के इस्तेमाल के लिए इन्हें जारी रखा जा सकता है. जबकि 2016 में 500 रुपये, 1000 रुपये के नोट रातों-रात अमान्य हो गए थे.
2. नोट बदलने के लिए पर्याप्त समय
2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए रिजर्व बैंक ने पर्याप्त समय दिया है. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 के बीच 2000 रुपये के नोट आसानी से बदले जा सकत हैं. कोई भी व्यक्ति मंगलवार से 2000 रुपये तक के 2000 के नोट आसानी से किसी भी बैंक के ब्रॉन्च में जाकर बदल सकता है. साथ ही बैंक खाते में 2000 रुपये को नोट जमा करने पर कोई लिमिट नहीं है. इसके अलावा बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर जाकर भी 2000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज करवा सकते हैं. हालांकि, यहां नोट बदलने की लिमिट सिर्फ 4000 रुपये की है.
3. सर्कुलेशन में छोटा हिस्सा

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







