
200 से ज्यादा VVIP गेस्ट, सोनिया-अखिलेश को भी न्योता, जानिए योगी के शपथ ग्रहण की क्या है तैयारी
AajTak
योगी आदित्यनाथ 21 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ले सकते हैं. शपथ समारोह को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है और 200 vvip गेस्ट बुलवाने की तैयारी है.
यूपी में प्रचंड जीत के बाद अब योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. वे होली के बाद 21 मार्च को शपथ ले सकते हैं. इस शपथ समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ये समारोह रखा जाएगा.
बताया जा रहा है कि इस शपथ समारोह में 45 हज़ार लोग शामिल हो सकते हैं. 200 से ज़्यादा vvip की एक लिस्ट भी तैयार कर ली गई है. खबर है कि योगी के शपथ समारोह में विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती समेत विपक्ष के कई नेताओं को भेजा जाएगा निमंत्रण. इस सब के अलावा उन प्रदेश भर से लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा जिन्हें केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से फायदा पहुंचा है.
लेकिन इस समारोह से पहले 'जगह' को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि समाजवादियों के बनाए स्टेडियम के अलावा और कोई जगह नहीं मिली शपथ के लिए. अब जानकारी के लिए बता दें कि इस स्टेडियम का निर्माण अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुआ था. बाहर से मुग़ल आर्किटेक्चर वाला और अंदर से खेलों के लिए सभी सुविधाओं से लैस है ये स्टेडियम.
लेकिन 2018 में योगी सरकार ने इस स्टेडियम का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया था. यहां पर अभी एक टी 20 मैच भी आयोजित किया जा चुका है. इस स्टेडियम की क्षमता 50 हजार के करीब बताई गई है. लेकिन क्रिकेट का ये स्टेडियम अब योगी के दूसरे कार्यकाल का साक्षी बनने जा रहा है. यहां पर सीएम योगी तो शपथ लेंगे ही, उनके दूसरे संभावित मंत्री भी इसी मंच से शपथ लेंगे.
वैसे उस शपथ समारोह से पहले नई सरकार को लेकर दिल्ली में मंथन जारी है. आज दिल्ली बीजेपी दफ्तर में एक बड़ी बैठक हुई है. सीएम योगी से लेकर अध्यक्ष जेपी नड्डा तक, कई दिग्गज मौजूद रहे हैं और सभी ने नई सरकार और उसके संभावित मंत्रियों पर विस्तार से चर्चा की है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








