
200 साल पुराने फार्महाउस में मिला तहखाना, सोचा अंदर खजाना छुपा होगा लेकिन...
AajTak
एक महिला के अपने घर के रेनोवेशन के दौरान एक छुपा हुआ कमरा मिला. महिला ने बताया कि हांलांकि इसके कोई खजाना तो नहीं था लेकिन 200 साल पुराने घर में ऐसा अनोखा कमरा मिलना अपने आप में हैरान करता है.
कई बार दशकों पुराने घरों में कुछ ऐसा मिल जाता है जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. यूके की एक टिकटॉकर को अपने माता-पिता के 200 साल पुराने फार्महाउस के फर्शबोर्ड के नीचे कुछ ऐसा मिला जिसके बारे में उन्हें बचपन से कोई जानकारी नहीं थी. दरअसल, घर के रेनोवेशन के दौरान महिला के पता लगा कि वहां जमीन में एक गुप्त कमरा या तहखाना था.
दशकों से छुपा हुआ था ये कमरा
जेनिफर मल्लाघन ने हाल ही में अपने इस ऐतिहासिक घर का एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया . उन्होंने बताया कि उनके माता पिता लगभग 6 दशकों तक इस घर में रहे हैं लेकिन उन्हें इस तहखाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जेनिफर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा "ये गुप्त कमरा सालों से छिपा हुआ था." 44 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति मलबे के फर्श पर खड़ा होकर हथौड़े से छिपे हुए कमरे का कंपार्टमेंट को खोलने की कोशिश कर रहा है. अंदर घोर अंधेरा है और ये कमरा काफी डरावना है.
'कमरा तो मिला लेकिन दुर्भाग्य से...'
मल्लाघन ने चुटकी लेते हुए कहा कि हालांकि दुर्भाग्य से उस डरावने कमरे में न कोई सामान है और न ही कोई दफन खजाना . एक यूजर ने मल्लाघन से पूछा कि क्या वह कमरे का रेनोवेशन कराएगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा- बिल्कुल भी नहीं, हम तो बस ये देखना चाहते थे कि अंदर क्या है.
पहले भी घरों में मिला तहखाने

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










