
200 फीट गहरी खाई में गिरी कार... 3 बैंक कर्मचारियों सहित 4 की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
AajTak
कार में 7 बैंक कर्मचारी सवार थे. इनमें से तीन की मौत हो गई है. वहीं कार का ड्राइवर भी मारा गया है. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के अमरावती रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र के अमरावती-चिखलरा रोड पर भीषण कार हादसे में तीन बैंक अधिकारियों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. अनियंत्रित कार 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं चारों शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
दरअसल, यह हादसा रविवार कोअमरावती-चिखलदरा रोड पर मड़की गांव के पास हुआ. आदिलाबाद तेलंगाना के रहने वाले आठ युवक अर्टिगा गाड़ी ( AP 28 DW 2119) में सवार होकर अमरावती के चिखलदरा जा रहे थे. रास्ता घुमावदार था और घना कोहरा छाया हुआ था.
200 फीट गहरी खाई में गिरी अर्टिगा कार
कार जब मड़की गांव के पास पहुंची तो कार असंतुलित हो गई. सड़क छोड़ कार 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की जानकारी चिखलदरा पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने देखा कि खाई में गिरी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. उसमें सवार युवकों के शव कार के बाहर पड़े हुए थे.
कार में सवार थे 8 लोग
पुलिस ने बताया कि कार को 28 साल का शेख सलमान शेख चला रहा था. इस हादसे में सलमान शेख के अलावा 30 साल के शिव कृष्ण अदंकी, 29 साल के वैभव लक्ष्मण गुल्ली, 27 साल के वनपरथी कोटेश्वर राव की मृत्यु हो गई है. घायलों में 30 साल का जी शामलिंगा रेड्डी, 29 साल की सुमन कटिका, 30 साल के योगेश यादव और 27 साल का हरीश मुथिनेनी के नाम शामिल हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








